1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल में कैटरपिलर फंगस की तलाश में गया था दल और पीछे-पीछे चल रहे थे यमराज, अचानक हुए हिमस्खलन में गई 3 लोगों की जान

नेपाल में कैटरपिलर फंगस की तलाश में गया था दल और पीछे-पीछे चल रहे थे यमराज, अचानक हुए हिमस्खलन में गई 3 लोगों की जान

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : May 07, 2023 11:44 am IST,  Updated : May 07, 2023 11:44 am IST

नेपाल में हिमस्खलन की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में नेपाल के मुगु जिले में हिमस्खलन की एक और घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। एक स्थानीय अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना ऐसे वक्त में हुई जब जुमला जिले के कुल 15 लोग कैटरपिलर फंगस यार्सागुम्बा की तलाश में मुगु गए थे।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : AP

नेपाल में हिमस्खलन की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में नेपाल के मुगु जिले में हिमस्खलन की एक और घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। एक स्थानीय अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना ऐसे वक्त में हुई जब जुमला जिले के कुल 15 लोग कैटरपिलर फंगस यार्सागुम्बा की तलाश में मुगु गए थे, लेकिन उन्हें भला क्या पता था कि उनके पीछे-पीछे यमराज भी चल रहे हैं। अचानक वे शनिवार को हिमस्खलन की चपेट में आ गए और इनमें से 3 लोगों की मौत हो गई।

पतरासी ग्रामीण नगर पालिका के अध्यक्ष पूर्णा सिंह बोहोरा ने शिन्हुआ को बताया, सभी 15 लोग हिमस्खलन में दब गए, जिसमें तीन की जान चली गई, बाकि घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों का लोकल हेल्थ पोस्ट में इलाज चल रहा है। मुगु के मुख्य जिला अधिकारी मोहन बहादुर थापा ने कहा कि बचाव अभियान के लिए सुरक्षाकर्मियों की एक टीम भेजी गई है, लेकिन बर्फबारी के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में रुकावटें आ रही हैं।

यह नेपाल में सबसे दूरस्थ जिले के रूप में जाना जाता है। उन्होंने सिन्हुआ को बताया, घटना स्थल जिला मुख्यालय से दो दिन की पैदल दूरी पर है। हमारी बचाव टीम अभी तक वहां नहीं पहुंची है। इससे पहले 2 मई को, पश्चिमी नेपाल के दारचुला जिले में एक हिमस्खलन में यार्सागुम्बा के पांच लोगों की मौत हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश