1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. फिलीपींस में Tropical Storm ने मचाई भयानक तबाही, 25 लोगों की मौत

फिलीपींस में Tropical Storm ने मचाई भयानक तबाही, 25 लोगों की मौत

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Jul 25, 2025 10:53 am IST,  Updated : Jul 25, 2025 11:01 am IST

फिलीपींस में ऊष्ण कटिबंधीय तूफान ने भयंकर तबाही मचाई है। भीषण तूफान के साथ बारिश और बाढ़ ने फिलीपींस में 25 लोगों की जान ले ली है। काफी संख्या में बाढ़ व भूस्खलन से प्रभावित गांवों में फंसे लोगों को सुरक्षित ठिकानों की ओर ले जाया गया है।

फिलीपींस में बाढ़ प्रभावितों का रेस्क्यू करती टीम। - India TV Hindi
फिलीपींस में बाढ़ प्रभावितों का रेस्क्यू करती टीम। Image Source : AP

मनीलाः फिलीपींस में ऊष्ण कटिबंधीय तूफान ने भयंकर तबाही मचाई है। भीषण तूफान के साथ बारिश और बाढ़ ने फिलीपींस में 25 लोगों की जान ले ली है। काफी संख्या में बाढ़ व भूस्खलन से प्रभावित गांवों में फंसे लोगों को सुरक्षित ठिकानों की ओर ले जाया गया है। इसके उत्तरी पर्वतीय क्षेत्र में ऊष्ण कटिबंधीय तूफान से मौसम की स्थिति और बिगड़ गयी है। 

165 किलोमीट प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं

तूफान ‘को-मे’ ने बृहस्पतिवार रात को पंगासिनान प्रांत के अग्नो कस्बे में दस्तक दी और इस दौरान 165 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हवाओं ने भीषण तबाही मचाना शुरू कर दिया। हालांकि अब उत्तरपूर्व की ओर बढ़ रहा यह तूफान धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है और शुक्रवार सुबह इसकी गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक कम हो गई। 

लैंड्स्लाइड और बाढ़ से जन-जीवन अस्त-व्यस्त

फिलीपींस में तूफान के कारण हुई तेज बारिश और बाढ़ ने लैंड्स्लाइड बढ़ा दी। इससे भयानक नुकसान हुआ। आपदा प्रतिक्रिया अधिकारियों को गत सप्ताहांत से अब तक कम से कम 25 लोगों की मौत की खबरें मिली हैं जिनमें से ज्यादातर लोगों की मौत अचानक बाढ़ आने, पेड़ उखड़ने, भूस्खलन और करंट लगने के कारण हुई है। आठ अन्य लोग लापता हैं। ‘को-मे’ से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। 

सरकार ने बंद किया स्कूल

सरकार ने तूफान से मची तबाही को देखते हुए शुक्रवार को तीसरे दिन महानगर मनीला में स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है और उत्तरी लुजोन क्षेत्र में 35 प्रांतों में कक्षाएं स्थगित कर दी हैं। बाढ़ व भूस्खलन से प्रभावित गांवों में लोगों को बचाने के लिए हजारों सैन्य कर्मियों, पुलिस, तटरक्षक कर्मियों, दमकल कर्मियों और स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है।  (एपी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश