1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापान में 7.1 तीव्रता का भीषण भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; घरों से बाहर निकले लोग

जापान में 7.1 तीव्रता का भीषण भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; घरों से बाहर निकले लोग

 Written By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Jul 28, 2026 01:42 pm IST,  Updated : Jul 28, 2026 01:57 pm IST

जापान के कुमामोटो में मंगलवार को 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। इस दौरान लोग घरों से बाहर निकल आए। वहीं मौसम विभाग ने सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी है।

जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप।- India TV Hindi
जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

टोक्यो: जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि मंगलवार देर दोपहर जापान के दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू पर कुमामोटो में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया और सुनामी की चेतावनी जारी की गई। JMA ने बताया कि भूकंप समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर (6 मील) की गहराई पर आया। शाम 4:29 बजे आए भूकंप के बाद तुरंत किसी नुकसान या चोट की खबर नहीं मिली। यह भूकंप कुमामोटो के पश्चिमी इलाके में आया, जो टोक्यो से लगभग 900 किलोमीटर (540 मील) दक्षिण-पश्चिम में है। अमेरिकी पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने कहा कि स्थानीय तटों से आगे सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि मंगलवार देर दोपहर जापान के दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू पर कुमामोटो में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया और सुनामी की चेतावनी जारी की गई। JMA ने बताया कि भूकंप समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर (6 मील) की गहराई पर आया। शाम 4:29 बजे आए भूकंप के बाद तुरंत किसी नुकसान या चोट की खबर नहीं मिली। यह भूकंप कुमामोटो के पश्चिमी इलाके में आया, जो टोक्यो से लगभग 900 किलोमीटर (540 मील) दक्षिण-पश्चिम में है। अमेरिकी पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने कहा कि स्थानीय तटों से आगे सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

मैक्सिको में भी भूकंप के झटके

बता दें कि इससे पहले पिछले सप्ताह मैक्सिको में भी 7.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। मैक्सिको को दक्षिणी राज्य चियापास के तट पर भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद मैक्सिको में भी सुनामी की चेतावनीजारी की गई थी। भूकंप के झटके मध्य अमेरिका के कुछ हिस्सों तक महसूस किए गए। वहीं भूकंप से अल साल्वाडोर और ग्वाटेमाला जैसे पड़ोसी देश भी हिल गए। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने बताया कि यह भूकंप मैक्सिको के शहर प्यूर्टो माडेरो के पास जमीन से सिर्फ 10 किलोमीटर की कम गहराई पर आया, जिससे आस-पास के इलाकों में ज़मीन के भीतर तेजी से कंपन हुआ जिससे बिल्डिंग्स हिलने लगीं।

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता

बता दें कि भूकंप की तीव्रता को रिक्टर स्केल के जरिए मापा जाता है। रिक्टर स्केल पर 4 से 4.9 तीव्रता के भूकंप में घर में रखा सामान अपनी जगह से नीचे गिर सकता है। 5 से 5.9 तीव्रता के भूकंप में भारी सामान और फर्नीचर भी हिल सकता है। 6 से 6.9 में इमारत का बेस दरक सकता है। 7 से 7.9 में इमारतें गिर जाती हैं। 8 से 8.9 में सुनामी का खतरा होता है और ज्यादा तबाही मचती है। 9 या ज्यादा में सबसे भीषण तबाही होती है।

यह भी पढ़ें-

डिफेंस और सिविल न्यूक्लियर सेक्टर में सहयोग बढ़ा रहे भारत-अमेरिका, अमेरिकी अधिकारियों ने दोनों देशों के लिए बताया जरूरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश