1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. मेक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, घर से भागे लोग, सुनामी का अलर्ट जारी

मेक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, घर से भागे लोग, सुनामी का अलर्ट जारी

 Written By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jul 17, 2026 09:21 pm IST,  Updated : Jul 17, 2026 10:16 pm IST

मेक्सिको में कुछ ही अंतराल पर तेज भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। भूकंप की वजह से बिल्डिंग्स हिलती दिखीं। दहशत में घर से निकलकर लोग भागने लगे। सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है।

मेक्सिको में भूकंप के तेज झटके- India TV Hindi
मेक्सिको में भूकंप के तेज झटके Image Source : TWITTER

मैक्सिको के दक्षिणी राज्य चियापास के तट पर शुक्रवार को 7.4 तीव्रता का ज़बरदस्त भूकंप आया, जिससे सुनामी की चेतावनी जारी की गई और मध्य अमेरिका के कुछ हिस्सों में झटके महसूस किए गए। इस ज़बरदस्त भूकंपीय गतिविधि से अल साल्वाडोर और ग्वाटेमाला जैसे पड़ोसी देश भी हिल गए। US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, यह भूकंप मैक्सिको के शहर प्यूर्टो माडेरो के पास ज़मीन से सिर्फ़ 10 किलोमीटर की कम गहराई पर आया, जिससे आस-पास के इलाकों में ज़मीन के भीतर तेजी से कंपन हुआ जिससे बिल्डिंग्स हिलने लगीं। कुछ देर के बाद एक और झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 6.0 थी, जिससे आफ्टरशॉक्स की भी संभावना बढ़ गई है।  

घर से निकलकर भागे लोग



सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में इमारतें ज़ोर-ज़ोर से हिलती हुई दिखाई दे रही हैं और अलमारियों व दीवारों से सामान गिरता हुआ दिखाई दिया, जबकि इलाके के लोग इमारतों से बाहर निकलते हुए दिखे।



देखें वीडियो


भूकंप के बाद, US सुनामी वॉर्निंग सिस्टम ने इस इलाके के लिए सुनामी का अलर्ट जारी किया और प्रभावित तटों पर समुद्र के जलस्तर में खतरनाक बदलाव की चेतावनी दी। मौसम विभाग के मुताबिक मैक्सिको और ग्वाटेमाला के तटों पर समुद्र का जलस्तर 0.3 से 1 मीटर तक ऊपर उठ सकता है। प्रशासन ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

सुनामी का अलर्ट जारी
Image Source : TWITTERसुनामी का अलर्ट जारी

भूकंप के झटके मेक्सिको की सीमाओं के बाहर भी महसूस किए गए; ग्वाटेमाला सिटी में इमारतें हिलने लगीं और लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाना पड़ा। जानकारी के अनुसार, पड़ोसी देश अल साल्वाडोर के निवासियों ने भी भूकंप के झटके महसूस किए।

किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं
इतनी तीव्रता से आए इस भूकंप से फिलहाल किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की तुरंत कोई खबर नहीं मिली है। प्रभावित इलाकों में नुकसान का आकलन जारी है और अधिकारी स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं। दक्षिणी मैक्सिको के ओक्साका राज्य में, गवर्नर सैलोमन जारा ने सोशल मीडिया पर बताया कि राज्य की राजधानी में भूकंप के झटके महसूस किए गए, लेकिन तुरंत किसी गंभीर नुकसान की खबर नहीं मिली।बता दें कि 7.4 तीव्रता वाले भूकंप को 'बड़ा' भूकंप माना जाता है। इस तीव्रता वाले भूकंप बहुत विनाशकारी होते हैं और बड़े इलाकों में भारी तबाही मचा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:
अब फिलीपींस में लगे भूकंप के भयानक झटके, जानिए रिक्टर पैमाने पर कितनी रही तीव्रता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश