1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. मॉस्को की दो इमारतों पर यूक्रेन ने ड्रोन से किया हमला, एयरपोर्ट को किया गया बंद

मॉस्को की दो इमारतों पर यूक्रेन ने ड्रोन से किया हमला, एयरपोर्ट को किया गया बंद

 Written By: Avinash Rai
 Published : Jul 30, 2023 09:58 am IST,  Updated : Jul 30, 2023 10:12 am IST

मेयर सरगेई सोबयानिन ने कहा कि बीती रात मॉस्को के दो इमारतों को यूक्रेन द्वारा हमले में नुकसान पहुंचाया गया। दोनों ऑफिस टावरों को कुछ नुकसान हुआ है लेकिन किसी कोई व्यक्ति इस हमले में घायल नहीं हुआ है।

Ukraine attacks two buildings in Moscow with drones airport closed- India TV Hindi
मॉस्कों की दो इमारतों पर यूक्रेन ने ड्रोन से किया हमला Image Source : PTI

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अब भी जारी है। यूक्रेनी सेना द्वारा बीते रात मॉस्को के दो इमारतों को निशाना बनाया गया। हालांकि इस हमले में अबतक किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। मॉस्को के मेयर सरगेई सोबयानिन ने कहा कि बीती रात मॉस्को के दो इमारतों को यूक्रेन द्वारा हमले में नुकसान पहुंचाया गया। दोनों ऑफिस टावरों को कुछ नुकसान हुआ है लेकिन किसी कोई व्यक्ति इस हमले में घायल नहीं हुआ है। इस हमले के बाद मॉस्को के वनुकोवो हवाईअड्डे को बंद कर दिया गया है। साथ ही यहां से उड़ान भरने वाले विमानों को रिडायरेक्ट कर दिया गया है।

अमेरिका पर रूस ने लगाए आरोप

इस महीने की शुरुआत से ही ड्रोन हमले देखने को मिल रहे हैं। रूस ने बीते दिनों कहा था कि उसने यूक्रेन के पांच ड्रोन गिरा दिए हैं। रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ऐसे हमले नाटो सहयोगियो और अमेरिका की मदद के बगैर संभव नहीं है। अमेरिका और नाटो सहयोगी कीव शासन की मदद कर रहे हैं। शुक्रवार के दिन रूस ने कहा कि उन्होंने यूक्रेन की सीमा से लगे दक्षिणी रोस्तोव क्षेत्र में दो यूक्रेनी मिसाइलों को रोका है। इसमें तगानरोग शहर पर मलबा गिरने के कारण लगभघ 16 लोग घायल हो गए थे। 

रूस पर दागे गए अमेरिकी रॉकेट

शनिवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुति ने कहा कि एक अफ्रीकी पहल यूक्रेन में शांति का आधार हो सकती है। लेकिन यूक्रेनी हमले के कारण समस्या जटिल होती जा रही है। बता दें कि शुक्रवार के पुतिन ने अफ्रीकी नेताओं से पीट्सबर्ग में मुलाकात की थी जिसके बाद मीडियो से बात करते हुए उन्होंने ये कहा था। बता दें कि इससे कुछ दिन पहले यूक्रेनी सेना द्वारा रात में 2 रॉकेट दागे गए थे, ये रॉकेट अमेरिका द्वारा यूक्रेन को प्राप्त थे। इन दो राकेटों को तेल और आयुध डिपो पर दागा गया था। इसके बाद कई धमाके कुछ वक्त तक देखने को मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश