UN Aid To Iran 12 Million: अमेरिका के साथ जारी टेंशन के बीच United Nations ने ईरान को मानवीय मदद देने का बड़ा निर्णय किया है। ईरान के लिए संयुक्त राष्ट्र ने 12 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 111 करोड़ भारतीय रुपये की सहायता राशि को मंजूर किया है, जिसका मकसद वहां युद्ध के कारण प्रभावित नागरिकों तक राहत पहुंचाना है।
प्रभावित नागरिकों तक मदद पहुंचाने का मकसद
संयुक्त राष्ट्र के आपातकालीन राहत समन्वयक Tom Fletcher ने इस निर्णय की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ईरान में जंग की वजह से हालात गंभीर हैं। यहां हजारों नागरिकों की जान चली गई है, इन्फ्रास्ट्रक्चर बुरी तरह नष्ट हो गया है और जरूरी सेवाएं भी बाधित हुई हैं। ऐसे में यह मदद राशि लोगों तक जीवन रक्षक मदद पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
बड़े पैमाने पर राहत कार्य की तैयारी
टॉम फ्लेचर ने कहा कि ईरान को दी जाने वाली इस फंडिंग से उनके सहयोगी संगठनों की तरफ से बड़े पैमाने पर राहत कार्य चलाए जा सकते हैं। इसमें खाना, पीने का साफ पानी, दवाइयां और टेंपरेरी कैंप जैसी जरूरी सुविधाएं लोगों तक पहुंचाई जा सकती हैं।
मानवीय संकट को कम करने की कोशिश
गौरतलब है कि पिछले दिनों में ईरान और अमेरिका के बीच टेंशन लगातार बढ़ी है, जिसका प्रभाव आम नागरिकों पर भी हुआ है। इस हालात के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र ने यह कदम लिया ताकि मानवीय संकट को कम से कम किया जा सके। साथ ही, प्रभावित लोगों तक तुरंत राहत पहुंचाई जा सके। इस प्रकार की अंतरराष्ट्रीय मदद से न केवल ईरान में राहत कार्यों को रफ्तार मिलेगी, बल्कि ग्लोबल लेवल पर मानवीय मदद की एक सकारात्मक मिसाल भी बनेगी।
जान लें कि मध्य-पूर्व में इजरायल और अमेरिका से ईरान का युद्ध 28 फरवरी, 2026 को तेहरान पर हमले के साथ शुरू हुआ था, जिसकी चपेट में पूरा गल्फ आ गया। अभी बीते 7 अप्रैल को 14 दिन के युद्धविराम का ऐलान हुआ और उसके बाद पाकिस्तान में शांति वार्ता भी हुई जो बेनतीजा रही। युद्ध को खत्म करके डील के प्रयास अभी भी जारी हैं लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया है।
ये भी पढ़ें- अमेरिका की धमकी के बाद और सख्त हुए ब्रिटेन के तेवर, PM स्टार्मर ने ट्रंप को दिया करारा जवाब