1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अमेरिकी रक्षा मंत्री Pete Hegseth ने की भारतीय सेना की बढ़ती ताकत की तारीफ, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में भारत के रोल को लेकर कही बड़ी बात

अमेरिकी रक्षा मंत्री Pete Hegseth ने की भारतीय सेना की बढ़ती ताकत की तारीफ, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में भारत के रोल को लेकर कही बड़ी बात

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : May 30, 2026 09:40 am IST,  Updated : May 30, 2026 09:40 am IST

Pete Hegseth Shangri-La Dialogue: अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने Indian Army के तेजी से हो रहे आधुनिकीकरण की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। साथ ही, Indo-Pacific क्षेत्र में भारत को बड़ा सहयोगी बताया। जानें पीट हेगसेथ ने और क्या-क्या कहा।

pete hegseth praises india military- India TV Hindi
अमेरिकी रक्षा मंत्री Pete Hegseth ने भारत की तारीफ में पढ़े कसीदे। Image Source : AP

Hegseth on India Military Modernisation: अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भारत की तारीफ की है। पीट हेगसेथ ने भारत को क्षेत्रीय स्थिरता का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए कहा कि भारत अपनी सेना का तेजी से आधुनिकीकरण कर रहा है। साथ ही, भारत इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शक्ति संतुलन बनाए रखने के साझा लक्ष्य को आगे बढ़ाने में अमेरिका के साथ अहम रोल निभा रहा है। जानें पीट हेगसेथ ने भारत की तारीफ में क्या-क्या कहा।

साझा मकसद के लिए आगे बढ़ रहे भारत-अमेरिका

सिंगापुर में आयोजित हुए Shangri-La Dialogue के दूसरे दिन भाषण देते हुए पीट हेगसेथ ने कहा, 'साउथ एशिया में भारत एक अहम आधार स्तंभ है। मजबूत भारत, अपने राष्ट्रीय हितों के अनुरूप, पूरे इलाके में शक्ति संतुलन बनाए रखने के हमारे साझा मकसद को आगे बढ़ाता है।'

हेगसेथ ने की भारत की सेना के आधुनिकीकरण की तारीफ

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भारत के Military Modernisation की तारीफ करते हुए खास तौर पर हिंद महासागर क्षेत्र में उसकी बढ़ते रोल का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'भारत अपनी सैन्य ताकत को आधुनिक बना रहा है ताकि वह क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारियों में अपना योगदान दे पाए, खासकर हिंद महासागर में।'

लंबे वक्त तक युद्ध लड़ने की क्षमता पर काम कर रहा भारत

वहीं, भारत की डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग क्षमता की तारीफ करते हुए पीट हेगसेथ ने कहा, 'भारत हाईलेवल मिलिट्री ऑपरेशन को लंबे वक्त तक संचालित रखने के लिए हैवी इंडस्ट्रियल और लॉजिस्टिक कैपेबिलिटी डेवलप कर रहा है। इसमें साझा सैन्य प्लेटफॉर्मों की मरम्मत और रखरखाव के साथ-साथ इलाके में तैनात अमेरिकन नेवी के जहाजों को सपोर्ट देने की क्षमता भी शामिल है।'

जॉइंट प्रोडक्शन पर भी है भारत और अमेरिका का जोर

अमेरिका और भारत के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग का उल्लेख करते हुए पीट हेगसेथ ने कहा कि दोनों देश जॉइंट प्रोडक्शन की पहल पर भी काम कर रहे हैं। हेगसेथ ने कहा, 'हमने भारत के साथ मिलकर प्रोडक्शन करने की दिशा में भी प्रतिबद्धता जताई है, ताकि Javelin एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल जैसी क्षमताओं को और बढ़ाया जा सके। यह हमारी सेनाओं की सामूहिक युद्ध तैयारी को बेहतर बनाने की ओर ठोस और व्यवहारिक कदम है।'

ये भी पढ़ें- 'मैं अपनी शर्तों के साथ आज अंतिम निर्णय लेने वाला हूं', ट्रंप की बात को ईरान ने बताया झूठ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश