1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Us Girl Gang Rape: पाकिस्तान के होटल में 21 साल की अमेरिकी लड़की के साथ गैंगरेप, मचा हड़कंप

Us Girl Gang Rape: पाकिस्तान के होटल में 21 साल की अमेरिकी लड़की के साथ गैंगरेप, मचा हड़कंप

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 20, 2022 07:53 am IST,  Updated : Jul 20, 2022 07:53 am IST

Us Girl Gang Rape: पीड़ित लड़की अपने सोशल मीडिया के दोस्तों मुजमिल सिप्रा और अजान खोसा के साथ एक ब्लॉग बनाने के लिए यहां आई थी।

Us Girl Gang Rape- India TV Hindi
Us Girl Gang Rape Image Source : REPRESENTATIVE PICTURE

Highlights

  • अमेरिकी लड़की के साथ पाकिस्तान के एक होटल में गैंगरेप
  • पाकिस्तान में पर्यटक वीजा पर आई हुई थी अमेरिकी लड़की
  • सोशल मीडिया मित्र मुजमल सिप्रा के बुलावे पर फोर्ट मुनरो आई थी अमेरिकी लड़की

Us Girl Gang Rape​: पाकिस्तान के एक होटल में एक अमेरिकी लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस अमेरिकी लड़की की उम्र महज 21 साल है और वह पाकिस्तान में पर्यटक वीजा पर आई हुई थी। ये लड़की बीते 7 महीने से पाकिस्तान में थी और एक ब्लॉग बनाने के लिए घटना वाली जगह के दौरे पर थी। पुलिस ने मंगलवार को ये जानकारी दी है। 

पुलिस के मुताबिक, ये घटना 500 किलोमीटर दूर डीजी खान जिले के हिल स्टेशन 'फोर्ट मुनरो' के एक होटल में 17 जुलाई को हुई। इस दौरान पीड़ित लड़की अपने सोशल मीडिया के दोस्तों मुजमिल सिप्रा और अजान खोसा के साथ एक ब्लॉग बनाने के लिए यहां आई थी। डीजी खान के उपायुक्त अनवर बरियार ने बताया कि अमेरिकी लड़की अपने सोशल मीडिया मित्र मुजमल सिप्रा के बुलावे पर कराची से फोर्ट मुनरो आई थी।

पीड़ित लड़की ने FIR में कही ये बात

पीड़ित लड़की ने कहा है कि हम फोर्ट मुनरो के एक होटल में रुके थे। यहां उन दोनों ने मेरे साथ गैंगरेप किया और मुझे ब्लैकमेल करने के लिए घटना का वीडियो भी बनाया। इस मामले में सिप्रा को गिरफ्तार किया जा चुका है और दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। लड़की का मेडिकल टेस्ट करवाया जा चुका है। 

सीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

इस मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री हमजा शहबाज काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस घटना पर पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं कि कार्रवाई में किसी तरह की लापरवाही ना की जाए। उन्होंने कहा कि अपराधियों को कानून के अनुसार सजा मिलेगी।

पाकिस्तान के पंजाब में रेप की वजह से लग चुकी है इमरजेंसी

एक महीने पहले ही ये खबर सामने आई थी कि पाकिस्तान के पंजाब में रेप के बढ़ते मामलों की वजह से सरकार ने पंजाब में ‘आपातकाल’ लगाने का फैसला किया था। पंजाब प्रांत के गृहमंत्री अत्ता तरार ने बताया था कि रेप के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए यह कदम उठाना पड़ा। गृहमंत्री ने बताया था कि पंजाब में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ रोजाना रेप के 4-5 मामले सामने आते हैं। ऐसे में ये फैसला लेना पड़ा। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश