1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. US Iran war news live updates: मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, लेबनान में इजरायल के भीषण हमले, होर्मुज में घमासान

US Iran war news live updates: मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, लेबनान में इजरायल के भीषण हमले, होर्मुज में घमासान

 Edited By: Niraj Kumar
 Updated : Apr 14, 2026 06:55 am IST

US Iran war news live updates: इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत बेनतीजा रहने के बाद एक बार फिर मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है। इजरायल ने लेबनान पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं। वहीं अमेरिकी सेना ने अब होर्मुज में मोर्चा संभालनेवाली है।

Iebnon Israel- India TV Hindi
लेबनान में इजरायल का हमला Image Source : PTI

US Iran war news live updates: पश्चिम एशिया में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। United States Central Command ने घोषणा की है कि सोमवार को सुबह 10 बजे (ET) से ईरानी बंदरगाहों की समुद्री नाकेबंदी लागू कर दी जाएगी। यह फैसला डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर लिया गया है, जो पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुई 21 घंटे की उच्चस्तरीय वार्ता के विफल रहने के बाद सामने आया है।

वहीं इस ऐलान का असर वैश्विक बाजार पर तुरंत दिखा। अमेरिकी कच्चा तेल 8% बढ़कर 104.24 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया, जबकि ब्रेंट क्रूड 102.29 डॉलर पर पहुंच गया। विशेषज्ञों का मानना है कि तेल आपूर्ति पर खतरे के कारण कीमतों में तेजी आई है। उधर, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने होर्मुज जलडमरूमध्य को सभी के लिए खोलने का सोमवार को आह्वान किया और कहा कि अमेरिका ने इसकी नाकेबंदी के लिए ऑस्ट्रेलिया से सहायता का अनुरोध नहीं किया है। 

इसी बीच लेबनान में हिजबुल्ला और इजरायल के बीच संघर्ष तेज हो गया है। इज़रायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने साफ कहा है कि हिज़्बुल्लाह के खत्म होने तक हमले जारी रहेंगे।

US Iran war news live updates

Auto Refresh
Refresh
  • 10:28 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    ईरान के पास परमाणु हथियार कभी नहीं होंगे- ट्रंप

    ट्रंप ने कहा- हम डस्ट (यूरेनियम) वापस लेकर रहेंगे; हम इसे उनसे वापस लेंगे, या हम इसे छीन लेंगे। ईरान के पास कभी परमाणु हथियार नहीं होंगे। अगर वे सहमत नहीं होते, तो कोई समझौता नहीं होगा।

     

  • 10:28 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    ईरान को ब्लैकमेल करने की इजाजत नहीं दे सकते- ट्रंप

    ट्रंप ने कहा- "हम किसी देश को दुनिया को ब्लैकमेल करने की इजाजत नहीं दे सकते। वे यही कर रहे हैं - वे सचमुच दुनिया को ब्लैकमेल कर रहे हैं। हम ऐसा होने नहीं देंगे।"

     

  • 10:27 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    हमने नाकाबंदी कर रखी है- ट्रंप

    ट्रंप ने कहा- "हमने नाकाबंदी कर रखी है। वे कोई कारोबार नहीं कर पा रहे हैं। ईरान बिल्कुल भी कारोबार नहीं कर पा रहा है और हम इसे ऐसे ही बनाए रखेंगे। फिलहाल कोई लड़ाई नहीं हो रही है।"

     

  • 10:24 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    मैं पोप से माफी नहीं मांगूंगा- ट्रंप

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह पोप लियो से माफी नहीं मांगेंगे। उन्होंने कहा- "मैं माफी नहीं मांगूंगा। पोप लियो ने कुछ गलत बातें कही हैं। मुझे लगता है कि अपराध के मामले में पोप लियो का रवैया बहुत कमजोर है।"

     

  • 10:14 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    लेबनान में इजरायल के हमले गलत हैं- कीर स्टारमर

    ब्रिटेन के पीएम कीर स्टारमर ने कहा- "हम लेबनान को तत्काल सीजफायर में शामिल करने का आह्वान करते हैं। हिज़्बुल्लाह को निशस्त्रीकरण करना होगा। लेकिन मैं यह भी स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि इजरायल के हमले गलत हैं। बमबारी तुरंत बंद होनी चाहिए।"

     

  • 9:22 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    ईरान पर ब्रिटेन का निशाना

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ईरान को निशाने पर लिया है। स्टारमर ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के व्यवहार का प्रभाव अभूतपूर्व आर्थिक क्षति पहुंचा रहा है।

     

  • 9:21 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    ब्लॉकेड में 15 से अधिक अमेरिकी युद्धपोत तैनात

    सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार, ईरान पर लगाए गए ब्लॉकेड को लागू करने में 15 से अधिक अमेरिकी युद्धपोत तैनात किए गए हैं। 

  • 9:03 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    ट्रंप ने ईरान को दी धमकी

    ट्रंप ने कहा है कि ईरान की नौसेना समुद्र की तलहटी में पड़ी है, पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। हमने उनके उन कुछ जहाजों को निशाना नहीं बनाया है जिन्हें वे तेज हमलावर जहाज कहते हैं, क्योंकि हमने उन्हें कोई बड़ा खतरा नहीं समझा। यदि इनमें से कोई भी जहाज हमारी नाकाबंदी के करीब आता है, तो उसे तुरंत नष्ट कर दिया जाएगा।

  • 8:59 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    होर्मुज को लेकर छाए संकट के बादल

    होर्मुज अगर ब्लॉक हुआ तो पूरी दुनिया में तेल और गैस का भीषण संकट पैदा हो जाएगा। सबसे ज्यादा असर चीन, भारत, जपान और दक्षिण कोरिया को पड़ेगा।

     

  • 8:59 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    होर्मुज को लेकर बंटी दुनिया

    33 किमी चौड़े होर्मुज को लेकर ट्रंप यूएई, सऊदी पाकिस्तान के साथ मिलकर नाकेबंदी कर रहे हैं। चीन रूस और ईरान के साथ मिलकर नाकेबंदी का विरोध कर रहा है। ब्रिटेन की अगुवाई में 40 देश ट्रंप की नाकेबंदी का विरोध कर रहे हैं।

     

  • 8:57 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    होर्मुज के लिए 40 देशों की टीम बनाई गई

    ब्रिटेन ने होर्मुज खुलवाने के लिए 40 देशों की टीम बनाई है। EU ने अपील की है कि होर्मुज से जहाजों की आवाजाही तुरंत बहाल हो।

  • 8:38 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    अमेरिका ने शुरू की नाकेबंदी

    डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश के बाद अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी शुरू कर दी है। इस कारण ईरान और अमेरिका के बीच तनाव और बढ़ सकता है।

  • 7:00 PM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    ईरान ने भारतीय टैंकरों से टोल लेने की बात से किया इनकार

    नई दिल्ली में ईरान के राजदूत मोहम्मद फथाली ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले भारतीय टैंकरों ने ईरान को कोई टोल नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में, हमारे संबंध अच्छे हैं। हमारा मानना ​​है कि ईरान और भारत के हित और भविष्य एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।

  • 5:55 PM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    ट्रंप की नौसैनिक नाकेबंदी का समर्थन करता है इजरायल: नेतन्याहू

    प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इजरायल डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर नौसैनिक नाकेबंदी लगाने के फैसले का समर्थन करता है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार इस मामले पर वॉशिंगटन के साथ पूरी तरह से तालमेल में है।  नेतन्याहू ने कैबिनेट की बैठक में कहा, "ईरान ने नियमों का उल्लंघन किया, इसलिए राष्ट्रपति ट्रंप ने नौसैनिक नाकेबंदी लगाने का फैसला किया है।"

     

  • 4:41 PM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    हॉर्मुज स्ट्रेट का बंद रहना नुकसानदायक है

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा है कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य का लगातार बंद रहना बहुत अधिक नुकसानदायक है। जीवनयापन की बढ़ती लागत के दबाव को कम करने के लिए वैश्विक शिपिंग को फिर से शुरू करना बेहद जरूरी है। ब्रिटेन ने 40 से ज्यादा ऐसे देशों को एक साथ बुलाया है जो नौवहन की स्वतंत्रता को बहाल करने के हमारे लक्ष्य में हमारे साथ हैं। इस हफ्ते UK और फ्रांस मिलकर एक शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे, ताकि संघर्ष खत्म होने के बाद अंतरराष्ट्रीय शिपिंग की सुरक्षा के लिए एक समन्वित, स्वतंत्र और बहुराष्ट्रीय योजना पर काम को आगे बढ़ाया जा सके।

     

  • 4:37 PM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    उत्तरी इजरायल में गिरा एक प्रोजेक्टाइल

    इजरायली मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान की ओर से हुई गोलाबारी के बाद उत्तरी इजरायल के देइर अल-असद में एक प्रोजेक्टाइल गिरा है। इजरायली मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, रास अल-नकूरा (जिसे इजरायली लोग रोश हा-निकरा के नाम से जानते हैं) में एक ड्रोन को रोका गया है।

  • 3:43 PM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    गाजा में इजरायली हमले में 3 लोगों की मौत

    गाजा में एक इजरायल के हवाई हमले में कम से कम 3 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। चिकित्साकर्मियों ने बताया कि यह हमला मध्य गाजा के डेयर अल-बलाह में एक स्कूल के बाहर खड़े पुरुषों के एक समूह पर हुआ। पीड़ितों में से एक की महिला रिश्तेदार, उम्म हुसाम अबू अल-रूस ने कहा, "यह कोई युद्धविराम नहीं है, यह हमारे नौजवानों के लिए एक जाल है। हर दिन लोग शहीद हो रहे हैं, हर एक दिन। यह कब तक चलता रहेगा?" सीजफायर समझौता लागू होने के बाद से अब तक 750 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं।

  • 2:28 PM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    तेहरान में मलबे से करीब 1,000 लोगों को बचाया गया

    ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी का कहना है कि उसकी टीमों ने तेहरान पर अमेरिका-इजरायल के हवाई हमलों के बाद मलबे के नीचे से 960 लोगों को बचाया है। यह जानकारी IRNA न्यूज एजेंसी ने दी है। सोसाइटी ने बताया कि इन हमलों के कारण पूरे देश में कुल 125,630 आम लोगों की इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिनमें लगभग 100,000 रिहायशी मकान और लगभग 24,000 कमर्शियल प्रॉपर्टी शामिल हैं।

  • 1:44 PM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में माइनस्वीपर भेजने पर नहीं लिया फैसला

    जापान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में माइनस्वीपर भेजने पर अभी कोई फैसला नहीं किया है। मुख्य कैबिनेट सचिव मिनोरू किहारा ने कहा कि जापान ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य में माइन हटाने के अभियानों के लिए अपने आत्मरक्षा बलों को तैनात करेगा या नहीं। किहारा ने पत्रकारों को बताया कि जापान दोनों पक्षों के बीच एक व्यापक सहमति बनाने की दिशा में प्रगति पर जोर दे रहा है।
    क्योडो न्यूज के अनुसार, किहारा ने कहा, "सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि तनाव कम हो, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना भी शामिल है, और यह वास्तव में हासिल हो।"

  • 1:09 PM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    इजरायल ने लेबनान पर किया ड्रोन अटैक

    इजरायली ने ड्रोन हमले कर दक्षिणी लेबनान के अब्बासिया इलाके को निशाना बनाया है। इजरायली सेना की ओर से लेबनान में लगातार हमले किए गए हैं।

  • 10:34 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    तेल की कीमतों में उछाल

    अमेरिका की ओर से ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी शुरू करने की घोषणा के बाद बाजार में शुरुआती कारोबार में तेल की कीमतों में तेजी आई। अमेरिकी कच्चे तेल की कीमत आठ प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गई जबकि अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट कच्चे तेल का मूल्य सात प्रतिशत बढ़कर 102.29 अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया। ईरान युद्ध के दौरान ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव आया है। 

  • 10:23 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    लेबनान में मृतकों की संख्या बढ़कर 2,055 हुई

    अल जज़ीरा की रिपोर्ट के मुताबिक लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि 2 मार्च को हमले की शुरुआत के बाद से अब तक इज़रायली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,055 हो गई है। इस हमले में अब तक कम से कम  6,588 लोग घायल हुए हैं।

  • 9:43 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    हिज़्बुल्लाह ने 43 इज़रायली ठिकानों को निशाना बनाया

    ईरान की प्रेस टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक हिज़्बुल्लाह ने कहा कि उसने रविवार को इज़रायली ठिकानों और सैनिकों के ठिकाने वाली जगहों के खिलाफ 43 सैन्य ऑपरेशन्स किए।  इस गुट के 'इस्लामिक रेजिस्टेंस' ने कहा कि इन हमलों में सीमा के पास के इलाकों के साथ-साथ, जिसे वे 'कब्ज़ाया हुआ फ़िलिस्तीन' कहते हैं, उसके अंदरूनी इलाकों को भी निशाना बनाया गया।

     

  • 9:41 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान पर बमबारी की

    इजरायल की सेना लेबनान को लगातार निशाना बना रही है। इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान में नए हवाई हमले किए हैं। अल जज़ीरा  ने नबातीह शहर और मेफदौन कस्बे पर हुए हमलों की जानकारी दी है।

     

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश