1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेतन्याहू पर बाइडेन की बेरुखी के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन जा रहे इजराइल दौरे पर, क्या दूर हो पाएगा तनाव

नेतन्याहू पर बाइडेन की बेरुखी के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन जा रहे इजराइल दौरे पर, क्या दूर हो पाएगा तनाव

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Mar 21, 2024 05:15 pm IST,  Updated : Mar 21, 2024 05:15 pm IST

अमेरिका और इजराइल के बीच हाल के दिनों में रिश्तों में तनाव देखने को मिला है। ऐसे में इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इजराइल का दौरा करने वाले हैं। ब्लिंकन के इस दौरे में दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

एंटनी ब्लिंकन (फाइल)- India TV Hindi
एंटनी ब्लिंकन (फाइल) Image Source : AP

सात अक्टूबर 2023 को हमास की तरफ से इजराइल में करीब 1200 लोगों की हत्या के बाद से इजराइल की सेना गाजा में हमास के आतंकवादियों से लड़ रही है। हमास के ठिकानों पर इजराइल की तरफ सैन्य कार्रवाई लगातार जारी है। इजराइल की सैन्य कार्रवाई को लेकर तमाम देश चिंता भी जाहिर कर चुके हैं। इस बीच पश्चिम एशिया में अपने मिशन के तहत अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इस सप्ताह इजराइल की यात्रा करेंगे। 

रिश्तों में खटास 

इस बीच खबरें इस तरह की भी हैं कि हाल के दिनों में अमेरिका और इजराइल के संबंधों में खटास भी आई है। ऐसे में कहा जा सकता है कि एंटनी ब्लिंकन की ये यात्रा अमेरिकी और इजराइली अधिकारियों की नियोजित यात्राओं और संघर्ष की स्थिति पर सार्वजनिक रूप से असहमति जाहिर होने के बीच हो रही है। 

अहम होगी चर्चा 

एंटनी ब्लिंकन की यात्रा को लेकर विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, "इजराइल में ब्लिंकन सभी बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए चल रही बातचीत पर इजराइल सरकार के नेतृत्व के साथ चर्चा करेंगे। ब्लिंकन नागरिक आबादी की रक्षा, मानवीय सहायता के वितरण में बाधा ना आए और इजराइल की समग्र सुरक्षा के मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। 

चेतावनियों को नजरअंदाज करेगा इजराइल 

इस बीच गाजा युद्ध में बढ़ती हताहतों की संख्या को लेकर अमेरिका और इजराइल के बीच तनाव बढ़ रहा है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बार-बार कहा है कि वो अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की उन चेतावनियों को नजरअंदाज करेंगे, जिनमें उन निर्दोष फलस्तीनियों की रक्षा के लिए विश्वसनीय योजनाओं के बिना रफाह में बड़े पैमाने पर जमीनी अभियान शुरू नहीं करने की बात कही गई है। 

यह भी पढ़ें:

अमेरिकी अधिकारी ने कहा- फंस गया पाकिस्तान, आतंकवाद के भयानक खतरे का कर रहा है सामना

रिकॉर्ड 5वीं बार राष्ट्रपति बनने के बाद जोश में आए पुतिन, कीव पर एक साथ 31 मिसाइलें दाग कर यूक्रेन में मचाई खलबली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश