1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. PM मोदी को जो रूस का सर्वोच्च सम्मान मिला है, वो क्या है और कितना महत्वपूर्ण; जानें खास बातें

PM मोदी को जो रूस का सर्वोच्च सम्मान मिला है, वो क्या है और कितना महत्वपूर्ण; जानें खास बातें

 Reported By: Devendra Parashar, Written By: Shailendra Tiwari
 Published : Jul 09, 2024 08:46 pm IST,  Updated : Jul 09, 2024 08:46 pm IST

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है। आइए जानते हैं इस सम्मान की खास बातें...

PM Modi- India TV Hindi
PM मोदी को रूस का सर्वोच्च सम्मान मिला है। Image Source : INDIA TV

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों रूस के दौरे पर हैं, आज वे यहां से ऑस्ट्रिया के लिए रवाना हो जाएंगे। इसी बीच उन्हें आज रूस के सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान (ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल) से सम्मानित किया गया। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुद अपने हाथों से पीएम मोदी को ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल पहनाकर ये सम्मान उन्हें दिया है। इसके बाद पीएम ने इस सम्मान को लेकर व्लादिमीर पुतिन का आभार प्रकट किया। बता दें कि यह समारोह सेंट एंड्रयू के ऑर्डर के भव्य हॉल में हुआ।

पीएम ने कही ये बात 

आभार व्यक्त करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ मेरा सम्मान नहीं है अपितु 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है। भारत और रूस की सदियों पुरानी गहरी मित्रता का उदाहरण है, यह हमारी स्पेशल प्रीविलेज पार्टनरशिप का भी सम्मान है। पिछले करीब ढाई दशक से आपके नेतृत्व में भारत-रूस के संबंध सभी दिशाओं में मजबूत हुए हैं और हर बार नई ऊंचाइयों को हासिल करते रहे हैं। इसके बाद देशवासियों को यह जानने की लालसा हुई कि आखिर यह सम्मान है क्या?

क्या है ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल?

जानकारी के लिए बता दें कि ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल रूस में वीरता का सर्वोच्च आदेश है। इसे ज़ार पीटर द ग्रेट ने 1698 में सेंट एंड्रयू के सम्मान में शुरू किया था, सेंट एंड्रयू यीशु के बाद पहले संत थे, को रूस का संरक्षक संत माना जाता है। यह सम्मान मूल रूप से रूस के उत्कृष्ट नागरिक और सैन्य में उत्कृष्ट काम करने वाले और राज्य के लिए असाधारण सेवा के लिए व्यक्तियों को पुरस्कृत करने के लिए बनाया गया था।

इस अवार्ड के प्रतीक चिन्ह में आमतौर पर एक नीला सैश, सेंट एंड्रयू का क्रॉस वाला एक बैज और छाती पर पहना जाने वाला एक स्टार भी शामिल होता है। बैज में सेंट एंड्रयू का एक सुनहरा क्रॉस होता है, जिस पर एक X-आकार का क्रॉस जैसा सिंबल है।

1917 में रूसी क्रांति के बाद इस आदेश को समाप्त कर दिया गया था, लेकिन सोवियत काल के बाद इसे फिर से शुरू किया गया। आज भी रूसी संघ में इसे सम्मानित किया जाता है, जो उच्च सम्मान और विशिष्टता के प्रतीक के रूप में अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखता है। बता दें कि रूस में, ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल को अभी भी रूस के राष्ट्रपति द्वारा देश के प्रति असाधारण सेवा के लिए प्रदान किया जाता है, जो सर्वोच्च राज्य सम्मान के रूप में इसकी ऐतिहासिक परंपरा को कायम रखता है।

क्या हैं इसके मायने?

नरेंद्र मोदी को भारत और रूस के बीच साझेदारी और मित्रता को बढ़ावा देने के उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए रूस का सर्वोच्च राज्य पुरस्कार - ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल - दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी को रूस के सबसे प्रतिष्ठित नागरिक पुरस्कार से किया सम्मानित

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश