Tuesday, March 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इमरान खान और शहबाज शरीफ में होगी सुलह? पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने की मध्यस्थता की पेशकश, जानें डिटेल

इमरान खान और शहबाज शरीफ में होगी सुलह? पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने की मध्यस्थता की पेशकश, जानें डिटेल

Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826 Published : Nov 06, 2022 05:11 pm IST, Updated : Nov 06, 2022 05:13 pm IST

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हाल ही में हुए हमले के बाद पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी और उनकी पत्नी ने अस्पताल में इंमरान खान से मुलाकात की। इस दौरान उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। इस दौरान राष्ट्रपति ने खान से पाकिस्तान सरकार से सुलह की पेशकश की।

Imran Khan and Arif Alvi- India TV Hindi
Image Source : FILE Imran Khan and Arif Alvi

Pakistan News: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी और उनकी पत्नी बेगम समीना ने शनिवार को लाहौर में इमरान खान से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। करीब तीन घंटे तक उन्होंने पूर्व पाक पीएम से मुलाकत की। इस दौरान राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने इमरान खान की पीटीआई और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बीच मुद्दों पर आम सहमति बनाने के लिए 'मध्यस्थता' की पेशकश की है। आरिफ अल्वी ने इमरान खान के स्वास्थ्य का हाल जानने के बाद यह बात कही। स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। 

सरकार के साथ मुद्दों पर मध्यस्थता की पेशकश

इस दौरान अल्वी और खान ने देश की गंभीर राजनीतिक और आर्थिक स्थिति को लेकर एक-दूसरे से विचार साझा किए। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि बातचीत के दौरान खान की पीटीआई से संबंध रखने वाले 73 वर्षीय अल्वी ने प्रमुख मुद्दों पर आम सहमति बनाने के लिए दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता करने के लिए अपनी व्यक्तिगत क्षमता में सेवा देने की पेशकश की। 

'जब तक शहबाज शरीफ इस्तीफा नहीं देते, निष्पक्ष जांच कैसे होगी'

उधर, इमरान खान ने अपने पर हुए हमले को लेकर कहा है कि जब तक शहबाज शरीफ, राना सनाउल्लाह और मेजर जनरल फैजल इस्तीफा नहीं देते तब तक हमले की निष्पक्ष जांच कैसे होगी। दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनके समर्थकों को इसी सप्ताह तब गोली मार दी गई थी, जब वह पंजाब प्रांत के वजीराबाद इलाके से इस्लामाबाद के लिए लॉन्ग मार्च निकाल रहे थे। उन पर दो हमलावरों ने गोलियां दागी थीं। उस समय इमरान खान एक कंटेनर ट्रक पर थे।

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement