1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 'आपका स्वागत है मेरे बड़े भाई...', भू​टान पहुंचे पीएम मोदी के लिए प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने कही ये बात

'आपका स्वागत है मेरे बड़े भाई...', भू​टान पहुंचे पीएम मोदी के लिए प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने कही ये बात

 Written By: Deepak Vyas
 Published : Mar 22, 2024 12:29 pm IST,  Updated : Mar 22, 2024 12:29 pm IST

पीएम मोदी भूटान दौरे पर पहुंचे। दो दिन के इस दौरे पर राजधानपी थिंफु पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। पीएम मोदी के दौरे के बीच प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने ट्वीट कर कहा- 'आपका स्वागत है बड़े भाई'।

भू​टान पहुंचे पीएम मोदी- India TV Hindi
भू​टान पहुंचे पीएम मोदी Image Source : ANI

PM Modi Bhutan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर पड़ोसी देश भूटाान पहुंचे। पीएम मोदी 22 और 23 मार्च को आधिकारिक दौरे पर भूटान में रहेंगे। हालांकि पहले पीएम मोदी का भूटान दौरा 21-22 मार्च को होना था, लेकिन खराब मौसम के कारण पीएम मोदी का यह दौरा टल गया था। और भारतीय विदेश मंत्रालय ने जल्द ही भूटान की सरकार से बात करके नई तारीखों के ऐलान की बात कही थी। हालांकि आपसी सहमति के बाद आज ही पीएम मोदी भूटान के लिए रवाना हो गए। 

पीएम मोदी के भूटान दौरे से स्थानीय लोगों में हर्ष

पीएम मोदी के भूटान दौरे से स्थानीय लोग खुश। एक बच्चे ने बताया कि पीएम मोदी हमारे देश आए हैं, हमें इसकी बहुत खुशी है। पीएम मोदी का राजधानी थिंफू में हुआ जोरदार स्वागत। सड़क किनारे खड़े लोगों ने पीएम मोदी का अभिवादन किया। एयरपोर्ट पर भूटान के पीएम शेरिंग तोबगे ने पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 

पीएम मोदी के आगमन पर भूटान पीएम ने किया ट्वीट

इससे पहले अपने भूटान दौरे पर पीएम मोदी राजधानी थिंफू पहुंच गए। पीएम मोदी के भूटान आगमन पर वहां के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि 'भूटान में आपका स्वागत है मेरे बड़े भाई।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश