1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. कनाडा में भारतीय रेस्टोरेंट में धमाका, 15 घायल, 3 की हालत गंभीर

कनाडा में भारतीय रेस्टोरेंट में धमाका, 15 घायल, 3 की हालत गंभीर

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 25, 2018 10:37 am IST,  Updated : May 25, 2018 11:24 am IST

कनाडा में भारतीय रेस्टोरेंट में धमाका हुआ है. कनाडा के ओंटेरियो के रेस्टोरेंट में हुए ब्लास्ट में 15 लोग घायल हुए हैं. घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Explosion in Indian Reastaurant In Canada- India TV Hindi
Explosion in Indian Reastaurant In Canada

कनाडा में भारतीय रेस्टोरेंट में धमाका हुआ है. कनाडा के ओंटेरियो के रेस्टोरेंट में हुए ब्लास्ट में करीब 15 लोग घायल हुए हैं. घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. ये धमाका स्थानीय समय के मुताबिक रात साढ़े दस  बजे के करीब हुआ. ये ब्लास्ट कैसे हुआ अभी साफ नही है लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है.

फिलहाल ये पता नहीं लगा है कि भारतीय रेस्टोरेंट बॉम्बे भेल में विस्फोट किस जगह हुआ और घटना के समय कितने लोग अंदर थे. जांच के लिए रेस्टोरेंट को सील करके बंद कर दिया है. 

पुलिस इसे संदिग्ध घटना बता रही है और विस्फोट कैसे हुआ है, इस बारे में कुछ बता नहीं रही है. गंभीर रुप से घायलों तीन लोगों को टोरंटो ट्रॉमा सेंटर में दिख़ाल किया गया है.  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश