1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. तीन पाकिस्तानियों पर आरोप, 18 महिलाओं ने की उत्पीड़न की शिकायत

तीन पाकिस्तानियों पर आरोप, 18 महिलाओं ने की उत्पीड़न की शिकायत

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 31, 2016 11:44 pm IST,  Updated : May 31, 2016 11:45 pm IST

एक संगीत समारोह में कथित यौन उत्पीड़न का शिकार बनी 18 महिलाओं की शिकायत पर जर्मनी की पुलिस ने तीन पाकिस्तानी संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

physical abuse- India TV Hindi
physical abuse

बर्लिन: एक संगीत समारोह में कथित यौन उत्पीड़न का शिकार बनी 18 महिलाओं की शिकायत पर जर्मनी की पुलिस ने तीन पाकिस्तानी संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इन महिलाओं में अधिकतर कम आयु की हैं। इन महिलाओं ने कहा कि शनिवार रात को पुरूषों के समूहों ने उन्हें घेर लिया।

पुलिस ने कहा कि वे इसकी जांच कर रहे हैं कि आरोपियों ने डाम्र्सटैड शहर में चार दिवसीय संगीत महोत्सव के दौरान क्या महिलाओं से लूटपाट भी की। शुरूआत में तीन महिलाओं ने शिकायत दर्ज करायी थी जिससे तीन पुरूषों की गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तार व्यक्ति शरण चाहने वाले पाकिस्तानी हैं जिनकी आयु 28 से 31 वर्ष के बीच है। इसके बाद से 15 और महिलाएं सामने आई हैं। पुलिस ने कहा है कि वे और दो या तीन व्यक्तियों की तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने एक बयान में कहा महिलाओं ने बताया है कि वे व्यक्ति दक्षिण एशिया क्षेत्र के लग रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश