1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटेन में कार दुर्घटना में चार लोगों की मौत

ब्रिटेन में कार दुर्घटना में चार लोगों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 19, 2015 12:08 pm IST,  Updated : Jul 19, 2015 12:08 pm IST

लंदन: यहां सफोक में दो कारों के एक दूसरे से टकराने से और उसमें से एक में आग लग जाने से एक बुजुर्ग दंपती समेत चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि

ब्रिटेन में कार...- India TV Hindi
ब्रिटेन में कार दुर्घटना में चार लोगों की मौत

लंदन: यहां सफोक में दो कारों के एक दूसरे से टकराने से और उसमें से एक में आग लग जाने से एक बुजुर्ग दंपती समेत चार लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि घटना बार्टन मिल्स के समीप शुक्रवार की रात को हुई। हादसे में कैम्बि्रजशाइर के इली के 77 वर्षीय एक पुरूष और 75 वर्षीय एक महिला और सफोक के मिल्डेनहॉल के 24 और 28 वर्ष के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि दोनों वाहनों में टक्कर हुयी, फिर इनमें से एक वाहन सड़क से हटकर एक घर के बगीचे से जा टकराया और उसमें आग लग गयी थी। लोगों ने बाहर निकलकर आग बुझाने की कोशिश की पर वे आग पर काबू पाने में असमर्थ रहे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश