1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. डॉक्टर की बेशर्मी, रेप के बाद पेशेंट से कहा, तुम्हारी खूबसूरती है इसकी वजह

डॉक्टर की बेशर्मी, रेप के बाद पेशेंट से कहा, तुम्हारी खूबसूरती है इसकी वजह

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 20, 2017 03:06 pm IST,  Updated : Sep 20, 2017 03:06 pm IST

रूस के समारा में एक डॉक्टर की शर्मनाक हरकत सामने आई है। रूस में महिला के ब्रेस्ट सर्जरी के दौरान डॉक्टर ने महिला का रेप किया।

rape- India TV Hindi
rape

रूस के समारा में एक डॉक्टर की शर्मनाक हरकत सामने आई है। रूस में महिला के ब्रेस्ट सर्जरी के दौरान डॉक्टर ने महिला का रेप किया। हद तो वहां हुई जब अपने इस शर्मनाक अपराध को छुपाने के लिए डॉक्टर ने महिला पर ही इसका दोष मढ़ दिया। डेली मेल की एक खबर के अनुसार 31 वर्षीय महिला ने बताया कि डॉक्टर के पास प्लास्टिक सर्जरी के लिए गई थी। महिला ने बताया कि, 'रिकवरी के लिए मैं एक रूम में थी और सर्जरी प्रक्रिया के कारण बेहोशी सी हालत थी। सर्जन उस वक्त ही मेरे कमरे में आया और मेरे साथ घटिया हरकत की।' (लगातार चौथी बार जर्मनी की चांसलर बनेगी एंजेला मर्केल)

पीड़ित महिला ने बताया कि, रेप के कारण मैं चल पाने की हालत में नहीं थी। जाते वक्त डॉक्टर ने मुझे चॉकलेट का डिब्बा दिया और कहां कि, तुम इसके लिए खुद जिम्मेदार हो, क्योंकि तुम बहुत सुंदर हो तो ये सारा दोष तुम्हारा ही है। महिला ने मीडिया को बताते हुए कहा  कि मैं रूम में अकेली लेटी हुई थी। मुझे ठंड लग रही थी इतने में डॉक्टर कमरे में आया और कहा कि सब ठीक है, जल्द तुम्हें अच्छा महसूस होगा। इसके बाद डॉक्टर ने मेरा बलात्कार किया।'

इस घिनौने अपराध के बाद डॉक्टर ने पहले तो रेप से इंकार किया लेकिन बाद में अपना दोष मान लिया। डॉक्टर ने अपना जुर्म कबूल करने के साथ यह भी कहा कि महिला इतनी सुंदर ती की वह खुद को रोक नहीं पाया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश