1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. भारतीय मूल के संजीव मेहता ने खरीदी 'ईस्ट इंडिया कंपनी'

भारतीय मूल के संजीव मेहता ने खरीदी 'ईस्ट इंडिया कंपनी'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 27, 2015 11:34 pm IST,  Updated : Aug 28, 2015 01:47 am IST

लंदन: ईस्ट इंडिया कंपनी ने देश को 100 साल तक गुलाम बनाए रखा, आज उसका मालिक एक भारतीय है। मुंबई में जन्मे कारोबारी संजीव मेहता ने ईस्ट इंडिया कंपनी को इसके 40 स्टॉक होल्डर्स से

भारतीय मूल के संजीव...- India TV Hindi
भारतीय मूल के संजीव मेहता ने खरीदी 'ईस्ट इंडिया कंपनी'

लंदन: ईस्ट इंडिया कंपनी ने देश को 100 साल तक गुलाम बनाए रखा, आज उसका मालिक एक भारतीय है। मुंबई में जन्मे कारोबारी संजीव मेहता ने ईस्ट इंडिया कंपनी को इसके 40 स्टॉक होल्डर्स से खरीदा। 2010 में ये डील फाइनल हुई थी। यह भारी-भरकम डील 15 मिलियन डॉलर में तय हुई।

मुंबई में एक हीरा व्यापारी के घर में जन्म लेने वाले संजीव ने बताया कि यह डील बिजनेस डील से ज्यादा इमोशनल डील है। इसके चलते वह इतनी बड़ी रकम देने को तैयार हो गए। संजीव के मुताबिक इस कंपनी को खरीदने के लिए उन्होंने दिन-रात एक कर दिया। सारे बिजनेस से छुट्टी ले ली और इसे अपनी जिंदगी का एकमात्र उद्देश्य बना लिया।

भारतीय आजादी का इतिहास एक बार फिर घूमकर वापस आ गया है। भारतवासियों के लिए, यह गौरव की बात होनी चाहिए कि जिस ईस्ट इंडिया कंपनी ने देश को 100 साल तक गुलाम बनाए रखा, आज उसका मालिक एक भारतीय है।

संजीव का कहना है कि जब उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी को खरीदा, तो उन्हें लगा कि जिसने कभी हम पर राज किया अब हम उस पर राज करेंगे। उनकी योजना ईस्ट इंडिया कंपनी के द्वारा लग्जरी गिफ्ट सेट्स और अन्य सामानों को ई-कॉमर्स के माध्यम से बेचने की है।

हीरा व्यापारी ने इस ब्रांड को भारतीय स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त के दिन लॉन्च किया। आपको बता दें कि ईस्ट इंडिया कंपनी की शुरुआत 1600 में हुई थी। इस कंपनी ने 17वीं व 18वीं शताब्दी में पूरी दुनिया के बाजारों पर राज किया था। ईस्ट इंडिया कंपनी 1757 में भारत पहुंची थी और धीरे-धीरे अपनी 'विभाजित करों और राज करो की नीति’ के बूते इसने भारत पर कब्जा कर लिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश