1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. स्वराज पॉल के बेटे अंगद पॉल की पेंटहाउस से गिरकर मौत

स्वराज पॉल के बेटे अंगद पॉल की पेंटहाउस से गिरकर मौत

 Written By: PTI
 Published : Nov 09, 2015 09:23 pm IST,  Updated : Nov 09, 2015 09:23 pm IST

लंदन: अप्रवासी भारतीय उद्योगपति लार्ड स्वराज पॉल के पुत्र अंगद पॉल की मध्य लंदन में आठवीं मंजिल पर स्थित अपने पेंटहाउस से गिरकर मौत हो गयी। वह 45 वर्ष के थे। मैसाचुसेट्टस प्रौद्योगिकी संस्थान (एमआईटी)

स्वराज पॉल के बेटे...- India TV Hindi
स्वराज पॉल के बेटे अंगद पॉल की पेंटहाउस से गिरकर मौत

लंदन: अप्रवासी भारतीय उद्योगपति लार्ड स्वराज पॉल के पुत्र अंगद पॉल की मध्य लंदन में आठवीं मंजिल पर स्थित अपने पेंटहाउस से गिरकर मौत हो गयी। वह 45 वर्ष के थे।

मैसाचुसेट्टस प्रौद्योगिकी संस्थान (एमआईटी) से पढ़ाई करने वाले अंगद अपने पिता द्वारा 1968 में स्थापित कपारो समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) थे। अंगद को कल गिरने से गंभीर चोटें आयी थीं। घटनास्थल पर पहुंचे चिकित्सा दल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अंगद की दस साल पहले मीडिया मामलों की वकील मिशेल बान से शादी हुई थी जिनसे उनके दो बच्चे हैं। परिवार में उनके माता-पिता लॉर्ड पॉल और अरूणा पॉल तथा तीन भाई-बहन भी हैं। उनका अंतिम संस्कार गुरूवार को हो सकता है।

लंदन पुलिस ने बताया कि वह हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है लेकिन इस समय अंगद की मौत को गैर संदिग्ध मानकर चला जा रहा है। उनकी मौत ऐेसे समय हुई है जब कपारो उद्योग समूह संकट में है। इस्पात की कीमतों में गिरावट के बीच समूह की 16 कंपनियों पर प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है, जो दिवालियेपन की स्थिति का एक विकल्प है।

अंगद ने हाल के वर्षों में भारत पर विशेष ध्यान दिया था और पूरे देश में कारों के कलपुर्जो, इस्पात पाइपों, उर्जा तथा वित्तीय सेवाओं से संबंधित 25 व्यवसाय स्थापित किए थे। कपारो समूह में 40 कंपनियां हैं जिसमें भारत समेत दुनियाभर में दस हजार लोग कार्यरत हैं और इसका सालाना कारोबार करीब 1.5 अरब डॉलर है। यह समूह कारों के कलपुर्जो, इस्पात पाइपों, होटल आदि क्षेत्रों से जुड़ा हुआ है।

कंपनी सुपरफास्ट कारों, फिल्मों तथा डिजाइन क्षेत्र में भी दखल रखती है। अंगद सफल फिल्म लॉक, स्टाक और टू स्मोकिंग बैरेल्स के कार्यकारी निर्माता भी रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश