1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ताकाकी कजीता और आर्थर बी.मैकडॉनल्ड को भौतिकी में नोबेल पुरस्कार

ताकाकी कजीता और आर्थर बी.मैकडॉनल्ड को भौतिकी में नोबेल पुरस्कार

 Written By: IANS
 Published : Oct 07, 2015 11:06 am IST,  Updated : Oct 07, 2015 11:12 am IST

स्टॉकहोम: भौतिकी क्षेत्र में दो वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से 2015 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। रॉयल अकादमी ऑफ साइंसेज ने मंगलवार को स्टॉकहोम में कहा कि जापान के ताकाकी कजीता और

दो वैज्ञानिकों को...- India TV Hindi
दो वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से 2015 का नोबेल पुरस्कार

स्टॉकहोम: भौतिकी क्षेत्र में दो वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से 2015 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

रॉयल अकादमी ऑफ साइंसेज ने मंगलवार को स्टॉकहोम में कहा कि जापान के ताकाकी कजीता और कनाडा के आर्थर बी.मैकडॉनल्ड को ये नोबेल संयुक्त रूप से दिया गया है।

अकादमी द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, तकाकी (56) तथा मैकडोनाल्ड (72) को उनके उन प्रयोगों के लिए दिया गया है, जिसमें उन्होंने साबित किया है कि न्यूट्रीनों पहचान बदलते हैं।

बयान के मुताबिक, इससे यह साबित हुआ है कि न्यूट्रीनो के पास द्रव्यमान होता है। यह खोज वस्तु के बारे में हमारी समझ में तब्दीली लाएगी और ब्रहंड के प्रति हमारे दृष्टिकोण के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

तकाकी ने अपनी खोज में बताया है कि वातावरण में न्यूट्रीनो जापान के सुपर-कामियोकांडे डिटेक्टर के रास्ते में अपनी पहचान में बदलाव लाते हैं।

इसी बीच, मैकडोनाल्ड के नेतृत्व में कनाडा के शोध समूह ने दर्शाया कि सूर्य से धरती पर आते वक्त न्यूट्रीनो गायब नहीं होते, बल्कि वे किसी और कण में तब्दील हो जाते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश