1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. टाइटैनिक से मिला बिस्किट बना 'दुनिया का सबसे कीमती बिस्किट'

टाइटैनिक से मिला बिस्किट बना 'दुनिया का सबसे कीमती बिस्किट'

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 26, 2015 10:55 am IST,  Updated : Oct 26, 2015 10:55 am IST

लंदन: आमतौर पर बिस्किट की कीमत भी ज्यादा नहीं होती, लेकिन यही बिस्किट जब लगभग 100 साल पहले समुद्र में समा गए जहाज 'टाइटैनिक' से जुड़े हों तो यह दुनिया का सबसे कीमती बिस्किट बन

टाइटैनिक से मिला...- India TV Hindi
टाइटैनिक से मिला बिस्किट बना 'दुनिया का सबसे कीमती बिस्किट'

लंदन: आमतौर पर बिस्किट की कीमत भी ज्यादा नहीं होती, लेकिन यही बिस्किट जब लगभग 100 साल पहले समुद्र में समा गए जहाज 'टाइटैनिक' से जुड़े हों तो यह दुनिया का सबसे कीमती बिस्किट बन जाता है। ब्रिटेन में एक नीलामी के दौरान 1912 में टाइटैनिक के साथ डूबने से बच गए ऐसे बिस्किट की कीमत 15,000 पौंड लगाई गई और इसी के साथ जहाज से जुड़ा एक फोटोग्राफ ऐसा है जो 21,000 पौंड में नीलाम हुआ। यह फोटोग्राफ उस हिमखंड का है, जिससे टकराने के बाद यह जहाज डूब गया था। यह पिक्चर उस हिमखंड के पास से गुजर रहे दूसरे जहाज से ली गई थी। विल्टशायर में हेनरी एल्ड्रिज एंड संस नीलामी समूह के नीलामी कर्ता एंड्रयू एल्ड्रिज ने बताया कि जहाज की जीवन रक्षक किट में से प्राप्त हुआ 'द स्पिलर्स एंड बेकर्स पायलट क्रैकर' विश्व का सबसे कीमती बिस्किट है।

इस बिस्किट की नीलामी से पहले इसकी कीमत आठ से दस हजार पौंड आंकी गई थी, लेकिन जब यूनान के एक संग्रहकर्ता ने इसके लिए बोली लगाई तो यह आंकी गई कीमत से बहुत आगे निकल गई। इस बिस्किट को जेम्स फेनविक ने बचाया था। वह इस जहाज में कार्पथिया से सवार हुआ था और उसने टाइटैनिक हादसे में बचने वाले लोगों को बचाया था।

उन्होंने इसे एक लिफाफे में मूल टिप्पणी के साथ संभालकर रखा हुआ था। इसमें लिखा था, 'अप्रैल 1912 में टाइटैनिक जीवन रक्षक नाव से पाया गया पायलट बिस्किट।'  इस नीलामी के दौरान एक फोटो की बोली 21,000 पौंड लगाई गई। यह फोटो उस हिमखंड की है, जिससे टकराकर यह जहाज डूब गया था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।