1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. पिछले छह महीने में ब्रिटेन ने सात आतंकी हमले नाकाम किए :कैमरन

पिछले छह महीने में ब्रिटेन ने सात आतंकी हमले नाकाम किए :कैमरन

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 16, 2015 05:59 pm IST,  Updated : Nov 16, 2015 05:59 pm IST

लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने आज कहा कि ब्रिटिश खुफिया एजेंसियों ने पिछले छह महीनों में देश में सात आतंकी हमले नाकाम किए हैं। अलकायदा और पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान के बीच के इलाके

छह महीने में ब्रिटेन...- India TV Hindi
छह महीने में ब्रिटेन ने सात आतंकी हमले नाकाम किए

लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने आज कहा कि ब्रिटिश खुफिया एजेंसियों ने पिछले छह महीनों में देश में सात आतंकी हमले नाकाम किए हैं। अलकायदा और पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान के बीच के इलाके से इस तरह की चेतावनी आई थी। कैमरन की टिप्पणियां ऐसे वक्त में आई हैं जब ब्रिटिश सरकार ने देश के लिए 1900 नये जासूसों की भर्ती की योजना बनाई है क्योंकि कट्टरपंथी विचारों से लैस होकर ब्रिटेनवासी सीरिया से स्वदेश लौट रहे हैं और उनमें आतंकी हमले करने की क्षमता है। लंदन में 2005 के बम विस्फोटों के बाद से जासूसों की संख्या में यह सबसे बड़ा इजाफा होगा।

कैमरन ने तुर्की में चल रही जी 20 बैठक से इतर ब्रिटिश मीडिया से कहा, हमारी सुरक्षा एवं खुफिया सेवाओं ने पिछले छह महीनों में सात हमले रोके हैं। अलबत्ता ये हमले छोटे स्तर पर बनाए गए थे। उन्होंने कहा, हम इस बात से वाकिफ हैं कि ये सेल सीरिया में संचालित हो रहे हैं और हमारे देशों में लोगों को कट्टरपंथी बना रहे हैं, संभवत: हमले करने के लिए उन्हें भेज रहे हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।