1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटेन के मंत्री को सहयोगी को Kiss करना पड़ गया भारी! अब दबाव में करना पड़ा ये काम

ब्रिटेन के मंत्री को सहयोगी को Kiss करना पड़ गया भारी! अब दबाव में करना पड़ा ये काम

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 27, 2021 08:16 am IST,  Updated : Jun 27, 2021 08:16 am IST

हैनकॉक ने चुंबन लेने की बात स्वीकार भी की थी। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन को लिखे पत्र में हैनकॉक ने कहा कि सरकार उन लोगों की ऋणी है जिन्होंने इस महामारी में बहुत कुछ खोया है।

Britain minister kisses closes aides resigns under heavy pressure ब्रिटेन के मंत्री को सहयोगी को Kis- India TV Hindi
ब्रिटेन के मंत्री को सहयोगी को Kiss करना पड़ गया भारी! अब दबाव में करना पड़ा ये काम Image Source : AP

लंदन. ब्रिटेन के कैबिनेट मंत्री मैट हैनकॉक ने शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपनी एक नजदीकी सहयोगी का चुंबन लेकर कोविड-19 नियमों को तोड़ा था जिसके बाद से उन पर त्यागपत्र देने का दबाव था। हैनकॉक ने चुंबन लेने की बात स्वीकार भी की थी। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन को लिखे पत्र में हैनकॉक ने कहा कि सरकार उन लोगों की ऋणी है जिन्होंने इस महामारी में बहुत कुछ खोया है।

इसके साथ ही मंत्री ने घर से बाहर रहने पर सामाजिक दूरी का पालन करने के सरकारी नियमों का उल्लंघन करने पर दोबारा माफी मांगी। ट्विटर पर साझा किये गए वीडियो में हैनकॉक ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री को स्वास्थ्य मंत्री के पद से इस्तीफा सौंपने गया था।”

उन्होंने कहा, “मैं समझ सकता हूं कि इस देश में सभी ने बहुत कुछ खोया है और हमारे जैसे लोग जो नियम बनाते हैं उन्हें इसका पालन करना चाहिए इसलिए मैंने इस्तीफा दे दिया।” इससे पहले 42 वर्षीय कंजर्वेटिव नेता को सीसीटीवी कैमरा से प्राप्त चित्र में अपने कार्यालय में सांसद जिना कोलाडैंगलो (43) का चुंबन लेते हुए देखा गया था। कोलाडैंगलो हैनकॉक की पुरानी मित्र और सहयोगी हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश