1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिन्स फिलिप अस्पताल में भर्ती

महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिन्स फिलिप अस्पताल में भर्ती

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 21, 2017 04:47 pm IST,  Updated : Jun 21, 2017 04:47 pm IST

ब्रिटेन के प्रिंस और महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Britain Prince Philip Hospitalised But In Good Spirits- India TV Hindi
Britain Prince Philip Hospitalised But In Good Spirits

लंदन: ब्रिटेन के प्रिंस और महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकिंघम पैलेस के एक प्रवक्ता ने बताया कि, अस्पताल में होने की वजह से प्रिंस फिलिप संसद के औपचारिक उद्घाटन समारोह में मौजूद नहीं हो पाएंगे।

प्रिंस फिलिप को बीती रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक प्रवक्ता ने बताया कि संसद के औपचारिक उद्घाटन समारोह में उपस्थित ना होने के कारण प्रिंस फिलिप काफी दुखी हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश