1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटेन: ईद मना रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, 3 बच्चों समेत 6 घायल

ब्रिटेन: ईद मना रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, 3 बच्चों समेत 6 घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 25, 2017 07:20 pm IST,  Updated : Jun 25, 2017 07:20 pm IST

उत्तर पूर्व इंग्लैंड में रविवार को एक कार फुटपाथ पर चढ़ गई और एक स्पोर्टस सेंटर में ईद मना रहे लोगों को टक्कर मार दी, जिससे 3 बच्चों समेत 6 लोग घायल हो गए।

Britain Car- India TV Hindi
Britain Car

लंदन: उत्तर पूर्व इंग्लैंड में रविवार को एक कार फुटपाथ पर चढ़ गई और एक स्पोर्टस सेंटर में ईद मना रहे लोगों को टक्कर मार दी, जिससे 3 बच्चों समेत 6 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि न्यूकासल में हुई इस घटना को आतंकवाद से जुड़ा नहीं माना जा रहा लेकिन इसकी पूर्ण जांच जारी है।

नार्थुम्ब्रीया पुलिस के एक बयान में बताया गया है कि 42 साल की एक महिला हिरासत में है और पुलिस फिलहाल किसी और संदिग्ध की तलाश में नहीं है। नार्थ ईस्ट एंबुलेंस सर्वसि प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें आज सुबह यह सूचना मिली की एक कार फुटपाथ पर चढ़ गई है। उन्होंने कहा कि हमने 6 लोगों को अस्पताल पहुंचाया जिनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं। 

आपको बता दें कि ईद के मौके पर सैकड़ों को स्पोर्ट्स सेंटर के बाहर जमा थे। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कार चला रही महिला का कार पर से नियंत्रण हट गया जिसकी वजह से कुछ लोगों को टक्कर लगी। उसने कहा कि हालिया घटनाओं को देखते हुए किसी अनहोनी की आशंका से लोग डर गए क्योंकि सबको लगा कि यह कोई आतंकी वारदात है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश