1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूसी अखबार का दावा, सरोगेसी से पैदा हुई‌ है ब्रिटेन की शाही बच्ची !

रूसी अखबार का दावा, सरोगेसी से पैदा हुई‌ है ब्रिटेन की शाही बच्ची !

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 04, 2015 03:35 pm IST,  Updated : May 04, 2015 03:38 pm IST

नई दिल्ली: ब्रिटेन की शाही बच्ची का जन्म हुए अभी 2 दिन भी नहीं हुए हैं और वो विवादों में घिर गई है। रूस के अखबार कोमोसोमोल्सकाया प्रावदा ने दावा किया है कि ब्रिटेन में

अखबार ने लिखा है कि आमतौर पर सामान्य डिलीवरी के बाद भी डॉक्टर एक दिन तक बच्चे को नर्सरी और अन्य उपकरणों की देख रेख में रखते हैं। लेकिन इस बच्ची को जन्म के तीन घंटे बाद ही मां के हाथ में देकर अस्पताल से बाहर सूरज की रोशनी में भेज दिया गया। प्रसव के बाद बच्चे का चेहरा और शरीर फूला हुआ रहता है जिसे सामान्य होने में कुछ दिन लगते हैं। लेकिन केट की गोद में सो रही बच्ची के चेहरे पर ऐसा कुछ नहीं था।

आमतौर पर बच्चों के जन्म के बाद उन्हें नहलाने धुलाने में काफी समय लगता है। गर्भ की गर्मी से बाहर आए बच्चे को गर्माहट में रखा जाता है और सात या आठ घंटे बाद ही उसे सामान्य वातावरण में लाया जाता है। लेकिन केट की बच्ची के साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ। वो ठंडे मौसम में भी सो रही थी। अखबार ने दावा किया कि बच्ची तीन दिन पहले पैदा हुई है और इसीलिए उसके चेहरे पर नवजात बच्चों की तरह कच्ची खाल नहीं है।

केट और विलियम्स को पहले से एक बेटा प्रिंस जॉर्ज है और यह दूसरी बेटी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।