1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. 90 साल की '​मैगी' को मिली दुनिया की पहली COVID-19 वैक्सीन, ब्रिटेन में हुई फाइजर के टीके की शुरुआत

90 साल की '​मैगी' को मिली दुनिया की पहली COVID-19 वैक्सीन, ब्रिटेन में हुई फाइजर के टीके की शुरुआत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 08, 2020 02:18 pm IST,  Updated : Dec 08, 2020 02:18 pm IST

ब्रिटेन में मंगलवार सुबह कोरोना की पहली वैक्सीन देने के साथ कोरोना के टीकाकरण की शुरुआत हो गई।

Margaret Keenan- India TV Hindi
Margaret Keenan Image Source : AP

ब्रिटेन में मंगलवार सुबह कोरोना की पहली वैक्सीन देने के साथ कोरोना के टीकाकरण की शुरुआत हो गई। दुनिया भर में फाइजर की कोरोना वैक्सीन पाने वाली महिला 90 वर्षीय एक ब्रिटिश नागरिक है। इनका नाम मार्गरेट कीनन है। दोस्तों के बीच वे मैगी के नाम से लोकप्रिय हैं। कीनन क्लिनिकल ट्रायल के बाहर COVID-19 वैक्सीन प्राप्त करने वाली दुनिया की पहली इंसान हैं। उत्तरी आयरलैंड के एनीस्किलन में रहने वाली मार्गरेट कीनन अगले हफ्ते  अपना 91वां जन्मदिन मनाने वाली हैं। 

ब्रिटेन ने मंगलवार को फाइजर और BioNTech द्वारा विकसित COVID-19 वैक्सीन की औपचारिक शुरुआत कर दी है। इसके साथ ही ब्रिटेन कोरोनोवायरस को हराने में एक निर्णायक कदम उठाते हुए टीके को अनु​मति देने वाला पहला देश बन गया है।

पहली डोज लेने वाली कीनन ने कहा कि "मुझे खुशी है कि कोविड-19 के खिलाफ टीका लगाने वाला पहला व्यक्ति होने का सौभाग्य मिला है। यह मेरा सबसे अच्छा जन्मदिन है, इसका मतलब है कि मैं अपने परिवार और दोस्तों के साथ नए साल पर खुलकर वक्त बिता सकती हूं।" कीनन ज्वैलरी शॉप में असिस्टेंट के रूप में काम कर चुकी हैं। वे चार साल पहले ही रिटायर हुई थी। उसकी एक बेटी, एक बेटा और चार पोते हैं। वीडियो फुटेज में उसे एक नीली टी-शर्ट और कार्डिगन के साथ एक मेडिकल मास्क पहने हुए दिखाया गया है।

87 साल के भारतीय को मिलेगी वैक्सीन

ब्रिटेन में मंगलवार सुबह कोरोना की पहली वैक्सीन देने के साथ कोरोना के टीकाकरण की शुरुआत हो गई। दुनिया भर में फाइजर की कोरोना वैक्सीन पाने वाली महिला 90 वर्षीय एक ब्रिटिश नागरिक है। इनका नाम मार्गरेट कीनन है। दोस्तों के बीच वे मैगी के नाम से लोकप्रिय हैं। कीनन क्लिनिकल ट्रायल के बाहर COVID-19 वैक्सीन प्राप्त करने वाली दुनिया की पहली इंसान हैं। उत्तरी आयरलैंड के एनीस्किलन में रहने वाली मार्गरेट कीनन अगले हफ्ते  अपना 91वां जन्मदिन मनाने वाली हैं। ब्रिटेन ने मंगलवार को फाइजर और BioNTech द्वारा विकसित COVID-19 वैक्सीन की औपचारिक शुरुआत कर दी है। इसके साथ ही ब्रिटेन कोरोनोवायरस को हराने में एक निर्णायक कदम उठाते हुए टीके को अनु​मति देने वाला पहला देश बन गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश