1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटिश बंधक अलकायदा के चंगुल से मुक्त

ब्रिटिश बंधक अलकायदा के चंगुल से मुक्त

 Written By: IANS
 Published : Aug 23, 2015 10:25 pm IST,  Updated : Aug 23, 2015 10:26 pm IST

लंदन: यमन में अलकायदा द्वारा बंधक बनाया गया ब्रिटिश नागरिक आतंकवादियों के चंगुल से मुक्त हो गया है। बीबीसी के अनुसार, ब्रिटिश विदेशमंत्री फिलिप हेमंड ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बलों ने

ब्रिटिश बंधक अलकायदा...- India TV Hindi
ब्रिटिश बंधक अलकायदा के चंगुल से मुक्त

लंदन: यमन में अलकायदा द्वारा बंधक बनाया गया ब्रिटिश नागरिक आतंकवादियों के चंगुल से मुक्त हो गया है। बीबीसी के अनुसार, ब्रिटिश विदेशमंत्री फिलिप हेमंड ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बलों ने ब्रिटिश नागरिक मुक्त कराया है।

हेमंड ने कहा, "हम यूएई की सहायता के लिए बहुत आभारी हैं।"

कथित तौर पर फरवरी 2014 से बंधक बनाया गया व्यक्ति फिलहाल स्वस्थ और सुरक्षित है और ब्रिटिश अधिकारी उसकी मदद कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने ट्विटर पर लिखा, "मैं यमन में ब्रिटिश बंधक के परिवार के लिए बहुत खुश हूं, जिसे सुरक्षित मुक्त कर दिया गया है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।