1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. कोरोना वायरस से जान गंवाने वाली राजघराने की पहली सदस्य बनीं स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा

कोरोना वायरस से जान गंवाने वाली राजघराने की पहली सदस्य बनीं स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 29, 2020 11:28 am IST,  Updated : Mar 29, 2020 11:28 am IST

स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा की कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते निधन हो गया है। इस वायरस के चलते जान गंवाने वाली वह दुनिया के किसी भी राजपरिवार की पहली सदस्य हैं।

Princess Maria Teresa of Spain, Princess Maria Teresa of Spain Coronavirus- India TV Hindi
Princess Maria Teresa of Spain | Image Courtesy: Twitter @StephanieBauwe

मैड्रिड: स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा की कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते निधन हो गया है। इस वायरस के चलते जान गंवाने वाली वह दुनिया के किसी भी राजपरिवार की पहली सदस्य हैं। राजकुमारी मारिया टेरेसा 86 साल की थीं। उनके भाई प्रिंस सिक्सटो एनरिके डी बॉरबोन ने एक फेसबुक पोस्ट में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राजकुमारी की मौत 26 मार्च को हुई। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राजकुमारी मारिया टेरेसा का इलाज चल रहा था।

फ्रांस में पैदा हुई थीं प्रिंसेज मारिया

देश-दुनिया के कई लोग इस बीमारी की चपेट में आए हैं लेकिन मौत के मामले में स्पेन से यह बड़ी खबर सामने आई है। राजकुमारी मारिया का शुक्रवार को मैड्रिड में अंतिम संस्कार किया गया। प्रिंसज मारिया का जन्म 1933 में पेरिस में हुआ था और उनकी शिक्षा-दीक्षा फ्रांस में हुई थी। बता दें कि प्रिंसेस मारिया टेरेसा को रेड प्रिंसेस के नाम से भी जाना जाता था क्योंकि वह काफी खुलकर बोलती थीं और सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती थीं।

बेहद खरतनाक हैं स्पेन के हालात
बता दें कि इस समय स्पेन में हालात बेहद खतरनाक हैं। इस देश में 70 हजार से ज्यादा लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहे हैं। स्पेन में अब तक यह वायरस 5800 से भी ज्यादा लोगों को अपना शिकार बना चुका है। मृतक संख्या के लिहाज से स्पेन दुनिया में इटली के बाद दूसरे नंबर पर है जबकि संक्रमण के हिसाब से चौथे नंबर पर। स्पेन में कई जगहों से ऐसी भी खबरें आई थीं कि बुजुर्गों को केयर होम्स में मरने के लिए छोड़ दिया गया था, और कई बुजुर्गों की मौत भी हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश