1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. 'एलर्जी की शिकायत वाले लोग फाइजर की Coronavirus Vaccine की खुराक नहीं लें'

'एलर्जी की शिकायत वाले लोग फाइजर की Coronavirus Vaccine की खुराक नहीं लें'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 10, 2020 08:13 am IST,  Updated : Dec 10, 2020 08:13 am IST

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के दो कर्मचारियों ने टीका लगने के कुछ ही देर बाद ''एनाफाईलैक्टॉयड रिऐक्शन (तीव्रग्राहिता प्रतिक्रिया)'' की शिकायत की, जिसके बाद यह चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, अब वे दोनों इस एलर्जी से तेजी से उबर रहे हैं।

Coronavirus vaccine Pfizer BioNTech allergic reactions latest news । 'एलर्जी की शिकायत वाले लोग फाइज- India TV Hindi
'एलर्जी की शिकायत वाले लोग फाइजर की Coronavirus Vaccine की खुराक नहीं लें' Image Source : AP

लंदन. ब्रिटेन के दवा विनियामक ने बुधवार को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि दवाओं, खाद्य पदार्थों या टीके से एलर्जी होने की शिकायत वाले लोग फाइजर/बायोनटेक के कोविड-19 टीके की खुराक नहीं लें। इससे एक दिन पहले ही कुछ लोगों को कोविड-19 के खिलाफ टीके की पहली खुराक दी गई थी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के दो कर्मचारियों ने टीका लगने के कुछ ही देर बाद ''एनाफाईलैक्टॉयड रिऐक्शन (तीव्रग्राहिता प्रतिक्रिया)'' की शिकायत की, जिसके बाद यह चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, अब वे दोनों इस एलर्जी से तेजी से उबर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Coronavirus से लड़ाई में गेमचेंजर साबित हो सकती है ये नई दवा

एनएचएस इंग्लैंड ने कहा कि उसने टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल अपने सभी न्यासों को इस बारे में सूचित किया है और बुधवार से, टीका लगवाने वाले सभी मरीजों से पूछा जाएगा कि क्या उन्हें पूर्व में किसी तरह की एलर्जी प्रतिक्रिया की शिकायत तो नहीं रही? इंग्लैंड में एनएचएस के चिकित्सा निदेशक प्रोफेसर स्टीफन पोविश ने कहा, ''जैसा की किसी भी नए टीके के लिए आम बात है, एमएचआरए ने बतौर सावधानी यह सुझाव दिया है कि पूर्व में एलर्जी प्रतिक्रिया की शिकायत से पीड़ित लोग इस टीके को नहीं लगवाएं।''

''तीव्रग्राहिता प्रतिक्रिया'' के चलते त्वचा पर ददोरे, मतली, उल्टी, सांस लेने में कठिनाई जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। (Bhasha)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश