1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. 75 साल बाद बर्फ में सुरक्षित मिली कपल की डेड बॉडी

75 साल बाद बर्फ में सुरक्षित मिली कपल की डेड बॉडी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 19, 2017 02:07 pm IST,  Updated : Jul 19, 2017 02:07 pm IST

स्विट्जरलैंड में 75 सालों से सेनफ्लूरोन पहाड़ियों पर बर्फ में दबे एक जोड़े का शव बरामद हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह जोड़ा 1942 से बर्फ में दबा हुआ था।

couple bodies found in a melting swiss glacier after 75...- India TV Hindi
couple bodies found in a melting swiss glacier after 75 years

स्विट्जरलैंड में 75 सालों से सेनफ्लूरोन पहाड़ियों पर बर्फ में दबे एक जोड़े का शव बरामद हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह जोड़ा 1942 से बर्फ में दबा हुआ था। शवों को देखकर लग रहा था कि ये सालों से बर्फ के नीचे दबे हुए हैं। हाल ही में स्विट्जरलैंड में एक व्यक्ति बर्फ से ढंकी पहाडियों से गुजर रहा था, तो उसे एक ठोकर लगी और जब इस शख्स ने नीचे देखा तो वहां दो शव पड़े हुए थे। यह देखकर व्यक्ति हैरान रह गया और उसने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। (साइबर और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में मिल कर काम करें भारत-पेंटागन: अमेरिका)

यह जगह रिसॉर्ट लेस डायबलर्ट्स और स्की रिसॉर्ट के काफी करीब है। शुक्रवार को दोनों का शव आस-पास ही मिला। पुलिस ने बताया कि शव के पास से बैकपैक, डिब्बे, किताब, घड़ी और जूते मिले हैं। सभी सामानों को जांच के लिए फॉरेंसिंक लैब भेज दिया गया है। स्‍थानीय मीडिया के अनुसार, ये शव घड़ी निर्माता मार्सिलिन डुमोलिन और उनकी स्कूल टीचर पत्नी फ्रांसिन के हैं, जो 1942 में लापता हो गए थे। दोनों अपने मवेशियों को चराने के लिए पहाड़ियों की ओर गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। ये दंपति अपने पीछे 7 बच्‍चे छोड़ गया था।

भारी बर्फ से दबे होने के कारण लगभग 75 वर्ष गुजरने के बावजूद इन दोनों के शव पूरी तरह सुरक्षित था। स्विस पुलिस ने कहा कि दक्षिण स्विट्जरलैंड में 8500 फुट की ऊंचाई पर स्थित स्की रिसार्ट डायबलर्ट्स मैसिफ की पहाड़ियों में शुक्रवार को दोनों का शव अगल-बगल ही मिला। पुलिस का कहना है, 'शवों का डीएनए टेस्‍ट होने के बाद ही हम इनकी पहचान बता पाएंगे।' इनके बच्चे लंबे समय से अपने माता-पिता का पता लगाने की कोशिश में जुटे थे कि आखिर उनके साथ क्या हुआ। फिलहाल पुलिस ने कहा कि अगर ये शव डुमोलिन दंपति की होगी तब उनके परिवार वालों को उनका शव सौंप दिया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश