1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. साइबर और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में मिल कर काम करें भारत-पेंटागन: अमेरिका

साइबर और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में मिल कर काम करें भारत-पेंटागन: अमेरिका

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 19, 2017 01:46 pm IST,  Updated : Jul 19, 2017 01:46 pm IST

अमेरिकी संसद की एक समिति ने भारत और अमेरिका के बीच रक्षा समझौते के अति महत्वपूर्ण लक्ष्यों के बीच बढ़ रहे अंतर पर चिंता जताते हुए पेंटागन को भारत के साथ साइबर और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में मिल कर काम करने के लिए कहा है।

Work together in sectors like cyber and space...- India TV Hindi
Work together in sectors like cyber and space India-Pentagon says America

वाशिंगटन: अमेरिकी संसद की एक समिति ने भारत और अमेरिका के बीच रक्षा समझौते के अति महत्वपूर्ण लक्ष्यों के बीच बढ़ रहे अंतर पर चिंता जताते हुए पेंटागन को भारत के साथ साइबर और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में मिल कर काम करने के लिए कहा है। वार्षिक नेशनल डिफेंस ऑथराइजेशन एक्ट (NDAA) 2018 को पारित करने के बाद सीनेट को भेजी गई अपनी रिपोर्ट में सशस्त्र सेवा संसदीय समिति ने कहा, अमेरिका के प्रमुख रक्षा साझोदार भारत के साथ भविष्य के प्रति आशान्वित होते हुए समिति पेंटागन को भारत के साथ साइबर और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्र में उचित सामरिक, अभियानगत और सुनियोजित स्तरों पर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करती है। (अमेरिका: ग्लोबल रोबोटिक्स ओलंपियाड में भारतीयों ने जीते दो पुरस्कार)

समिति ने 600 पृष्ठ वाली अपनी रिपोर्ट में कहा, समिति का यह मानना है कि उभरती हुई अर्थव्यवस्था और अहम सुरक्षा साझोदार होने के नाते भारत वह स्थान पाने का हकदार है जहां अमेरिका अपने अहम साझोदारों के साथ दोनों क्षेत्रों में काम कर रह है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका और भारत के बीच रक्षा संबंधों में प्रगति देख कर प्रसन्नता हुई। इसके अलावा दोनों देशों ने अपने वार्षिक नौसैन्य अभ्यास मालाबार (मालाबार) में सुधार किया है और इसमें जापान के शामिल होने से अभ्यास को और फायदा हुआ है। जॉन मैककेन की अगुवाई वाली सशस्त्र सेवा संसदीय समिति अमेरिका की रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा नीति को निर्धारित करने में अहम भूमिका निभाती है। समिति ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच रक्षा समझौते के अति महत्वपूर्ण लक्ष्यों के बीच बढ़ रहे अंतर पर चिंतित है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश