1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. भूकंप के जोरदार झटकों से थर्राया क्रोएशिया, जमींदोज हुए मकान, एक लड़की की मौत

भूकंप के जोरदार झटकों से थर्राया क्रोएशिया, जमींदोज हुए मकान, एक लड़की की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 29, 2020 09:22 pm IST,  Updated : Dec 29, 2020 09:22 pm IST

क्रोएशिया की राजधानी जगरेब के दक्षिण-पूर्व के इलाके में कई मकानों को नुकसान हुआ है।

Croatia Earthquake, Croatia Earthquake Today, Croatia Latest Earthquake, Zagreb Earthquake- India TV Hindi
क्रोएशिया में मंगलवार को भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया। Image Source : AP

जगरेब: क्रोएशिया में मंगलवार को भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुल्क की राजधानी जगरेब के दक्षिण-पूर्व के इलाके में कई मकानों को नुकसान हुआ है। भूकंप के चलते ढहे एक मकान के मलबे में दबने से एक लड़की की मौत हो गई। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि क्रोएशिया की राजधानी जगरेब से 46 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। शुरुआती खबरों में कहा गया कि भूकंप के कारण व्यापक नुकसान हुआ है। कुछ मकान जमींदोज हो गए तो कुछ कुछ इमारतों की दीवारों, छतों में दरारें आ गयी। इसी इलाके में सोमवार को 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था।

कार पर गिर गई बिल्डिंग, 2 घायल

क्रोएशिया के सरकारी प्रसारक ‘एचआरटी’ ने बताया कि राजधानी से दक्षिण-पूर्व में स्थित पेट्रिंजा शहर में मलबे में दबने से एक लड़की की मौत हो गई। लड़की की उम्र या उसके बारे में ज्यादा विवरण उपलब्ध नहीं है। भूकंप के बाद क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेनकोविक और सरकार के कुछ मंत्री हालात का जायजा लेने पेट्रिंजा शहर पहुंचे। क्षेत्रीय ‘एन1 टीवी’ ने बताया कि भूकंप में सबसे ज्यादा प्रभावित पेट्रिंजा शहर में एक इमारत, कार पर गिर गयी। दमकलकर्मियों ने मलबा हटाने के बाद कार में फंसे एक व्यक्ति और उसके बेटे को अस्पताल पहुंचाया। भूकंप के बाद राजधानी जगरेब में लोग मकानों के निकल कर सड़कों और पार्क की ओर भागे।

बंद किया गया परमाणु बिजलीघर
बता दें कि कोरोना वायरस के कारण लगाई गई पाबंदी के बावजूद कई लोग जगरेब से दूसरी जगहों पर चले गए। क्रोएशिया के मीडिया ने बताया कि कुछ लोग घायल हुए हैं लेकिन इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है कि कितने लोग घायल हुए हैं। पड़ोसी देशों सर्बिया, बोस्निया और स्लोवेनिया में भी भूकंप का झटका महसूस किया गया। स्लोवेनिया में अधिकारियों ने कहा कि भूकंप के बाद क्रस्को परमाणु बिजली संयंत्र को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया। सीमा के पास स्थित इस संयंत्र का नियंत्रण स्लोवेनिया और क्रोएशिया के पास है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश