1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. डेनमार्क की प्रधानमंत्री ने दूसरी बार अपनी शादी टाली

डेनमार्क की प्रधानमंत्री ने दूसरी बार अपनी शादी टाली

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 26, 2020 05:28 pm IST,  Updated : Jun 26, 2020 05:28 pm IST

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेड्रिकसन ने यूरोपीयन यूनियन सम्मेलन की तिथि से टकराव के चलते अपनी शादी को स्थगित कर दिया है।

 Danish Prime Minister Mette Frederiksen- India TV Hindi
Danish Prime Minister Mette Frederiksen Image Source : AP

कोपेनहेगन. डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेड्रिकसन ने यूरोपीयन यूनियन सम्मेलन की तिथि से टकराव के चलते अपनी शादी को स्थगित कर दिया है। प्रधानमंत्री ने दूसरी बार अपनी शादी को टाला है। फ्रेड्रिकसन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, ''ब्रसेल्स में जुलाई में शनिवार को परिषद की बैठक होनी है। हमने इस दिन शादी करने की योजना बनाई थी, लेकिन मुझे अपने कार्यों और डेनमार्क के हितों को ध्यान में रखना होगा। लिहाजा, हमें एक बार फिर अपनी योजना बदलनी पड़ेगी।''

डेनमार्क की प्रधानमंत्री ने दूसरी बार अपनी शादी टाली है। पिछले साल पांच जून को राष्ट्रीय चुनाव के चलते उन्होंने अपनी शादी स्थगित कर दी थी। फेड्रिकसन की अपने मंगतेर बो टेनबर्ग से 2014 में मुलाकात हुई थी। फेड्रिकसन ने कहा कि संभवतः वह जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगी। साथ ही उन्होंने अपने मंगेतर के धैर्य की भी सराहना की। यूरोपीय यूनियन ने कई डिजिटल बैठकों के बाद 17-18 जुलाई को परंपरागत तरीके से बैठक बुलाई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश