1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. सर्वे: इस खास बात के चलते UK में संबंध बनाने से डरती हैं महिलाएं

सर्वे: इस खास बात के चलते UK में संबंध बनाने से डरती हैं महिलाएं

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 15, 2017 12:12 pm IST,  Updated : Mar 15, 2017 12:13 pm IST

लंदन: यूके में हुए एक सर्वे के अनुसार ऐसी महिलाओं की संख्‍या काफी मात्रा में है जो एक खास कारण से सेक्‍सुअल लाइफ से दूर रहती है और अपने संगम साथी का उस तरह से

europe- India TV Hindi
europe

लंदन: यूके में हुए एक सर्वे के अनुसार ऐसी महिलाओं की संख्‍या काफी मात्रा में है जो एक खास कारण से सेक्‍सुअल लाइफ से दूर रहती है और अपने संगम साथी का उस तरह से सहयोग नहीं करती जिसकी उम्‍मीद उसका पार्टनर रखता है। दरअसल इसका सबसे बड़ा कारण डायसपारुनिया नामक बीमारी है। 7000 महिलाओं पर यह सर्वे किया गया है जो ब्रिटिश जर्नल ऑफ ऑब्स्ट्रिक्‍स में प्रकाशित हुआ है।

 क्‍या है डायसपारुनिया, किस आयु वर्ग की महिलाएं होती है प्रभावित?

डायसपारुनिया एक आम समस्‍या है जो यूके में 50 से अधिक उम्र की महिलाओं के साथ ही 16 से 24 आयुवर्ग की युवा लड़कियों में भी देखी जाती है। डायसपारुनिया यानि की दर्द भरे सेक्‍स से डर के चलते महिलाएं सेक्‍सुअल लाइफ से दूर रहना पसंद करती है और यूके में हर 10वीं महिला इस समस्‍या से पीड़ित है।

क्‍या कहना है महिलाओं का
1. डर के चलते संबंध बनाने से कतराती है
2. 40 साल के बाद संबंध बनाने में आती है कमी
3. संबंधों पर भावनात्‍मक असर भी
4. जननअंगो में ड्राइनेस के चलते होती है तकलीफ

क्‍या कहना है डॉक्‍टरों का
मेडिकल साइंस के एक्‍सपर्ट का मानना है कि डायसपारुनिया का इलाज संभव है और इससे महिलाओं को घबराने की जरूरत नहीं है। इस समस्‍या पर महिलाएं बात करने में संकोच करती है,समस्‍या को जानने के बाद उसका निदान संभव है। सर्वे में यह भी सामने आया कि यूके में ऐसी महिलाओं की संख्‍या काफी है जो यह मानती है कि उनकी सेक्‍सुअल लाइफ बेहतर नहीं है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश