1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सीरिया में संघर्षों को लेकर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सीरिया में संघर्षों को लेकर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 25, 2018 10:59 am IST,  Updated : Jul 25, 2018 10:59 am IST

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सीरिया और यूक्रेन में संघर्षों को लेकर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ आज एक अघोषित बैठक की। लावरोव रूस के सेना प्रमुख वालेरी गेरासिमोव के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास पर गए थे।

French President Amniel Macroon met Russian Foreign...- India TV Hindi
French President Amniel Macroon met Russian Foreign Minister Sergei Lavrov on the conflict in Syria

पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सीरिया और यूक्रेन में संघर्षों को लेकर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ आज एक अघोषित बैठक की। लावरोव रूस के सेना प्रमुख वालेरी गेरासिमोव के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास पर गए थे। इससे कुछ घंटों पहले दोनों ने जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल और उनके विदेश मंत्री हीको मास से बर्लिन में मुलाकात की थी। (उ.कोरिया द्वारा मिसाइल परीक्षण स्थल को बंद किए जाने की ट्रंप ने की सराहना )

मैक्रों के कार्यालय ने बताया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस बैठक का आग्रह किया था। पुतिन ने पिछले सप्ताह अपने फ्रांसीसी समकक्ष से बात की थी। सीरिया पर रूस ने जर्मनी, लेबनान, जॉर्डन और तुर्की भागने वाले ‘‘शरणार्थियों की वापसी’’ का मुद्दा उठाया।

एलिसी ने बताया कि बैठक में पूर्वी यूक्रेन में संघर्ष पर भी चर्चा की गई। पेरिस और बर्लिन यूक्रेन संघर्ष में लंबे समय से बाधित शांति प्रक्रिया का हिस्सा हैं। यूक्रेन संघर्ष में वर्ष 2014 से लेकर अब तक 10,000 लोगों की जान जा चुकी है। फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-येस ली ड्रायन भी आज की बैठक में शामिल हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश