1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. EU ने प्रवासी संकट से निपटने के लिए शीघ्रता से कदम उठाने का संकल्प लिया

EU ने प्रवासी संकट से निपटने के लिए शीघ्रता से कदम उठाने का संकल्प लिया

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 10, 2015 10:38 am IST,  Updated : Nov 10, 2015 10:38 am IST

ब्रुसेल्स: यूरोपीय संघ के गृह मंत्रियों ने प्रवासी संकट से निपटने के लिए अपने अपने वादों को अधिक शीघ्रता से पूरा करने पर सहमति जताई है।  माल्टा में बुधवार को होने वाले EU-अफ्रीकी विशेष शिखर

EU ने प्रवासी संकट से...- India TV Hindi
EU ने प्रवासी संकट से निपटने के लिए कदम उठाए

ब्रुसेल्स: यूरोपीय संघ के गृह मंत्रियों ने प्रवासी संकट से निपटने के लिए अपने अपने वादों को अधिक शीघ्रता से पूरा करने पर सहमति जताई है।  माल्टा में बुधवार को होने वाले EU-अफ्रीकी विशेष शिखर सम्मेलन से पहले कल यह विशेष बैठक आयोजित की गई जिसमें इस बात पर ध्यान केंद्रित किया गया कि लीबिया के जरिए आने वाले प्रवासियों की संख्या कैसे कम की जाए। लीबिया तुर्की और बालकन के बाद दूसरा ऐसा सबसे व्यस्त मार्ग है जहां से प्रवासी आते हैं।

28 देशों के समूह यूरोपीय संघ के यूरोपीय आयोग ने बाह्य सीमाओं को कड़ा बनाने, प्रवासियों के लिए केंद्र स्थापित करने और इटली एवं मिस्र से आए शरण पाने के इच्छुक लोगों को अन्यत्र बसाने के संकल्पों को पूरा करने में बहुत अधिक समय लगाने के लिए EU के सदस्यों को फटकार लगाई।

EU के गृह मंत्रियों ने इस मोर्चे पर तेजी से आगे बढ़ने के साथ साथ मिस्र के जरिए पश्चिमी बालकन मार्ग पर आश्रयों के निर्माण को तेज करने का संकल्प लिया है। लक्जमबर्ग के प्रवासी मंत्री जीन असेलबोर्न ने बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, सर्दियां पास आ रही हैं, ऐसे में मानवीय संकट को टालने के लिए यूरोपीय संघ को हरसंभव कोशिश करनी होगी।

उन्होंने कहा, हमें समुद्र में लोगों को बचाने की कोशिश करनी होगी और हम लोगों को बालकन में सर्दी से मरने नहीं दे सकते।  लीबिया के जरिए इटली जा रहे 800 प्रवासियों के भूमध्यसागर में डूब जाने के बाद यूरोपीय आयोग ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के यूरोप के सबसे भीषण प्रवासी संकट से निपटने के लिए मई में एक बहुआयामी योजना प्रस्तावित की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।