1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. पेरिस में सर्च ऑपरेशन के दौरान 7 धमाके, महिला ने खुद को उड़ाया

पेरिस में सर्च ऑपरेशन के दौरान 7 धमाके, महिला ने खुद को उड़ाया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 18, 2015 11:54 am IST,  Updated : Nov 18, 2015 02:02 pm IST

पेरिस: पेरिस  के प्रॉसिक्यूटर ऑफिस ने जानकारी दी है कि आज सुबह जब नारी सेंट डेनिस अपार्टमेंट में छापेमारी की गई तब एक महिला ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। इस छापेमारी में पुलिस

पेरिस में सर्च आपरेशन...- India TV Hindi
पेरिस में सर्च आपरेशन के दौरान फायरिंग, 7 धमाके

पेरिस: पेरिस  के प्रॉसिक्यूटर ऑफिस ने जानकारी दी है कि आज सुबह जब नारी सेंट डेनिस अपार्टमेंट में छापेमारी की गई तब एक महिला ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। इस छापेमारी में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है। गौरतलब है कि हमले के संदिग्ध मास्टरमाइंड बेल्जियम वासी अब्देल हामिद अबाउद को पकड़ने के लिए शहर के उत्तरी क्षेत्र में पुलिस ने तड़के छापा मारा था।

एक पुलिस सूत्र ने बताया कि यह साफ नहीं है कि इस्लामिक स्टेट का सदस्य 28 वर्षीय अबाउद उन दो-चार लोगों में से एक है जिनके बारे में यह माना जा रहा है कि वह सेंट डेनिस के इस अपार्टमेंट में छिपे हुए हैं, जिस पर पुलिस ने छापा मारा है।

इस इलाके में सुबह साढ़े चार बजे से हुई फायरिंग के बाद अब इस इलाके में सेना की तैनाती कर दी गई है। इस दौरान कुल 2 लोगों के मारे जाने की खबर है जिनमें से एक महिला है जिसने खुद को उड़ा लिया है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक, यह आत्मघाती हमलावर मानी जा रही है।

पुलिस द्वारा कम से कम 3 लोगों को गिरफ्तार किए जाने की खबर है। कुछ ही देर पहले इस इलाके में 7 धमाकों की आवाज सुनी गई है।

जानकारी के मुताबिक, एक संदिग्ध को एक अपार्टमेंट में घेरा गया है और अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह अबाउद ही है या कोई और। सूत्रों के मुताबिक, इस इलाके में हुई फायरिंग में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

पेरिस में हुए फ्रांस के इतिहास के सबसे भीषण आतंकवादी हमलों में 129 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 350 से अधिक लोग घायल हुए थे। इन हमलों की जिम्मेदारा आतंकी संगठन ISIS ने ली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश