1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. फ्रांस में मेट्रो स्टेशन के बाहर फायरिंग, 3 घायल

फ्रांस में मेट्रो स्टेशन के बाहर फायरिंग, 3 घायल

 Written By: IANS
 Published : Mar 25, 2017 04:18 pm IST,  Updated : Mar 25, 2017 04:18 pm IST

लंदन में हुए हमले के कुछ दिनों बाद ही उत्तरी फ्रांस के लिले शहर में एक मेट्रो स्टेशन के बाहर एक बंदूकधारी ने गोलियों की बौछार कर दी। हमले में तीन लोग घायल हो गए है।

France Firing- India TV Hindi
France Firing Image Source : AP

पेरिस: लंदन में हुए हमले के कुछ दिनों बाद ही उत्तरी फ्रांस के लिले शहर में एक मेट्रो स्टेशन के बाहर एक बंदूकधारी ने गोलियों की बौछार कर दी। हमले में तीन लोग घायल हो गए है। 'मिरर' की रपट के मुताबिक, शुक्रवार रात स्थानीय समयानुसार करीब 9.45 बजे सशस्त्र पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पोर्टे डीआरास मेट्रो स्टेशन के पास की सड़कें बंद कर दीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक 14 वर्षीय लड़के समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार लड़के के पैर में गोली लगी है। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है और वे खतरे से बाहर बताए गए हैं।

फ्रांसीसी समाचार माध्यम 'ला वोइक्स' के अनुसार, घायलों को कथित तौर पर कई गोलियां मारी गईं। गोलीबारी के मकसद का अभी पता नहीं चला है। हमलावर घटना के बाद फरार हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश