1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटेन में जनवरी के बाद पहली बार कोविड संक्रमण के मामले 40,000 के पार हुए

ब्रिटेन में जनवरी के बाद पहली बार कोविड संक्रमण के मामले 40,000 के पार हुए

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 15, 2021 06:48 am IST,  Updated : Jul 15, 2021 06:48 am IST

ब्रिटेन में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 42,302 नए मामले सामने आए हैं और 49 और लोगों की मौत हुई है।

ब्रिटेन में जनवरी के...- India TV Hindi
ब्रिटेन में जनवरी के बाद पहली बार कोविड संक्रमण के मामले 40,000 के पार हुए Image Source : AP/ REPRESENTATIONAL

लंदन: ब्रिटेन में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 42,302 नए मामले सामने आए हैं और 49 और लोगों की मौत हुई है। यह जानकारी बुधवार को सरकारी आंकड़ों से मिली। यह 15 जनवरी के बाद से सबसे अधिक दैनिक मामले हैं, जब 55,761 मामले आए थे। मंगलवार को कोविड-19 के 36,660 मामले सामने आए थे और 50 मरीजों की मौत हुई थी।

मामलों में इजाफा ऐसे समय में हुआ है जब ब्रिटेन के अधिकांश हिस्सों में अगले सोमवार से सभी लॉकडाउन संबंधी प्रतिबंध हटने वाले हैं। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने घोषणा की कि ब्रिटेन में दो-तिहाई वयस्कों को कोविड-19 टीके की दोनों खुराक मिल गई हैं।

जाविद ने ट्विटर पर कहा, "ब्रिटेन में अब दो-तिहाई वयस्कों को टीके की दोनों खुराक मिल चुकी हैं। हमने अपने लक्ष्य को लगभग एक सप्ताह में पूरा कर लिया है। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। आगे आने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। टीका वायरस के खिलाफ हमारी ढाल है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश