1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. पेरिस हमले के फरार संदिग्ध को पकड़ने के लिए अभियान जारी

पेरिस हमले के फरार संदिग्ध को पकड़ने के लिए अभियान जारी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 16, 2015 07:30 am IST,  Updated : Nov 16, 2015 09:42 am IST

पेरिस: फ्रांस पुलिस ने पेरिस हमलों के एक संदिग्ध की तस्वीर जारी कर कहा कि वह फरार है और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अलावा किसी के लिए भी उससे सीधा निपटना बहुत खतरनाक है। इस

पेरिस हमले के फरार...- India TV Hindi
पेरिस हमले के फरार संदिग्ध को पकड़ने के लिए अभियान जारी

पेरिस: फ्रांस पुलिस ने पेरिस हमलों के एक संदिग्ध की तस्वीर जारी कर कहा कि वह फरार है और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अलावा किसी के लिए भी उससे सीधा निपटना बहुत खतरनाक है। इस व्यक्ति के बारे में संदेह है कि उसने हमलावरों को बाटाक्लां कंसर्ट हॉल ले जाने वाली कार को किराए पर लिया था। पुलिस ने उसकी पहचान ब्रसेल्स में जन्मे 26 साल के सलाह अब्देसलाम के रूप में की है।

पुलिस द्वारा आज शाम को जारी संदेश में लोगों को आगाह करते हुए कहा गया कि वे स्वयं अपने स्तर पर हस्तक्षेप न करें। फ्रांस के सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि अब्देसलाम पर शुक्रवार को हुए सिलसिलेवार आतंकी हमलों में सीधे सीधे शामिल होने का संदेह है। हमलों में 129 लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हुए हैं। एक अधिकारी ने कहा कि वह हमलों में शामिल उन तीन भाइयों में से एक है जिनमें से एक को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया और दूसरा हमले के दौरान मारा गया।

एक दूसरे अधिकारी ने बताया कि अब्देसलाम ने बंधक बनाने वाले आतंकियों के समूह द्वारा इस्तेमाल की गई काले रंग की कार किराए पर ली थी। इन आतंकियों ने बाटाक्लां में कम से कम 89 लोगों की जान ले ली। दोनों अधिकारियों ने जांच जारी होने के कारण पहचान गुप्त रखने की शर्त पर यह जानकारियां दीं। पेरिस में हुए हमलों के सिलसिले में आज बेल्जियम में सात लोगों को हिरासत में लिया गया। जांच के और ब्यौरे सामने आने के बीच पेरिस में हजारों सुरक्षा बल कर्मी तैनात हैं और पर्यटन स्थलों को बंद रखा गया है।

आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट ने शुक्रवार को हुए हमलों की जिम्मेदारी ली थी। एक स्टेडियम, बाटाक्लां कंसर्ट हॉल और कई रेस्त्रांओं पर हुए हमलों में 350 लोग घायल भी हुए जिनमें से 99 गंभीर रूप से घायल हैं। हमलों में मरने वाले सात आत्मघाती हमलावरों में से कम से कम तीन फ्रांसीसी नागरिक थे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि त्वचा के नमूने से पहचाने गए एक आत्मघाती हमलावर के हमलों से पहले पेरिस के उपनगरीय इलाके में रहने की बात कही जा रही है।

बेल्जियम के एक अधिकारी ने कहा कि सात आत्मघाती हमलावरों में से दो बु्रसेल्स में रहने वाले फ्रांसीसी नागरिक थे और गिरफ्तार किए गए लोगों में बु्रसेल्स में रहने वाला एक और फ्रांसीसी नागरिक शामिल है। नई जानकारियों से फ्रांस में अंदरूनी रूप से पनपे आतंकवाद की आशंकाएं तेज हो गयी हैं। इस साल जनवरी में शार्ली हेब्दो पत्रिका और एक सुपरमार्केट पर हुए हमलों में शामिल सभी तीन बंदकूधारी फ्रांसीसी नागरिक थे।

इस बार आतंकियों की तीन टीमों ने हमलों को अंजाम दिया और सात आत्मघाती हमलावरों ने खुद को उड़ा लिया। इनमें से तीन ने स्टेडियम के पास, तीन ने कंसर्ट हॉल में और एक ने उससे थोड़ी दूर पर खुद को उड़ाया। इसी बीच फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलोंद ने आज कहा कि वह हमलों के बाद घोषित आपात स्थिति को तीन महीने तक बनाए रखना चाहते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश