1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. फ्रांस ने पुतिन से कहा, रूस IS तक सीमित रखे हवाई हमले

फ्रांस ने पुतिन से कहा, रूस IS तक सीमित रखे हवाई हमले

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 03, 2015 12:06 pm IST,  Updated : Oct 03, 2015 12:56 pm IST

पेरिस: रूस के लड़ाकू विमानों द्वारा तीसरे दिन भी सीरिया में बम गिराए जाने के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से कहा है कि मॉस्को को अपने हवाई

फ्रांस ने कहा, रूस IS तक...- India TV Hindi
फ्रांस ने कहा, रूस IS तक सीमित रखे हवाई हमले

पेरिस: रूस के लड़ाकू विमानों द्वारा तीसरे दिन भी सीरिया में बम गिराए जाने के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से कहा है कि मॉस्को को अपने हवाई हमले इस्लामिक स्टेट तक सीमित रखने चाहिए तथा दमिश्क सरकार का विरोध कर रहे अन्य विद्रोहियों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। ओलांद ने कल यूक्रेन पर पश्चिमी चिंताओं के समाधान के लिए हुई बैठक में पुतिन से यह बात कही। पेरिस में हुई इस बैठक में पुतिन की मुलाकात ओलांद, यूक्रेन के राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको और जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल से हुई।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा कि तीन दिनों में सीरिया में रूसी हमलों में से केवल एक में इस्लामिक स्टेट को निशाना बनाया गया है। अन्य हमले विद्रोहियों के नियंत्रण वाले इलाकौं पर हुए हैं। ओलांद ने संवाददाताओं से कहा, रूस हमेशा से सीरिया में शामिल रहा है। शुरूआत से ही, रूस बशर अल असद का समर्थन करता रहा है और उन्हें हथियार उपलब्ध कराता रहा है। लेकिन मैंने पुतिन से कहा कि हमले सिर्फ इस्लामिक स्टेट तक सीमित रहने चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश