1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. फ्रांस: सुपरमार्केट हमले में बंधक को बचाने वाले पुलिस अधिकारी की मौत

फ्रांस: सुपरमार्केट हमले में बंधक को बचाने वाले पुलिस अधिकारी की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 24, 2018 05:43 pm IST,  Updated : Mar 24, 2018 05:43 pm IST

फ्रांस के शहर ट्रबेज में स्थित एक सुपरमार्केट की घेराबंदी में एक बंधक को बचाने के लिए खुद को कुर्बान कर देने वाले गंभीर रूप से घायल पुलिस अधिकारी ने दम तोड़ दिया...

Arnaud Beltrame | AP Photo- India TV Hindi
Arnaud Beltrame | AP Photo

पेरिस: फ्रांस के शहर ट्रबेज में स्थित एक सुपरमार्केट की घेराबंदी में एक बंधक को बचाने के लिए खुद को कुर्बान कर देने वाले गंभीर रूप से घायल पुलिस अधिकारी ने दम तोड़ दिया। इस बहादुर पुलिस अधिकारी की मौत की जानकारी शनिवार को एक मंत्री ने दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेफ्टिनेंट कर्नल आरनॉड बेलट्रामे की मौत की घोषणा करते हुए आंतरिक मंत्री जेरार्ड कोलोम्ब ने ट्विटर पर कहा, ‘उन्होंने इस देश के लिए जीवन कुर्बान किया। फ्रांस उनके पराक्रम, उनकी बहादुरी, उनके बलिदान के कभी नहीं भूलेगा।’

पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार एक बंदूकधारी व्यक्ति की गोलीबारी को खत्म करने में मदद की, जिसमें दक्षिणी फ्रांस के 3 लोग मारे गए थे। कट्टरपंथी मुस्लिम बंदूकधारी रेडुअन लकदीम (25) को गोली मार दी गई। लकदीम को पहले भी ड्रग डीलिंग के केस में पकड़ा गया था। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बेलट्रामे को हीरो कहकर तारीफ की। मैक्रों ने शुक्रवार रात तो खुलासा किया था कि बेलट्रामे गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में 16 लोग घायल हुए जिनमें से 2 घायलों की हालत गंभीर है।  

इस हमले को राष्ट्रपति ने 'इस्लामिक आतंकवाद' कहा था। लकदीम के बारे में कहा गया कि उसने सलाह अबदेसलम की रिहाई की मांग की थी, जो पेरिस में 13 नवंबर 2015 को हुए हमले का महत्वपूर्ण संदिग्ध है। हमले में 130 लोग मारे गए थे। एक शख्स, जिसे लकदीम का सहयोगी माना जाता है, उसे गोलीबारी के संबंध में गिरफ्तार कर लिया गया है। फ्रांस में हुए इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश