1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. #ParisAttack: मृत लोगों को आज श्रद्धांजलि देगा फ्रांस

#ParisAttack: मृत लोगों को आज श्रद्धांजलि देगा फ्रांस

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 27, 2015 10:41 am IST,  Updated : Nov 27, 2015 10:44 am IST

पेरिस: पेरिस में 13 नवंबर को हुए आतंकी हमले में मारे गए 130 लोगों को आज राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के नेतृत्व में श्रृद्धांजलि दी जाएगी। हमलों में मारे गए लोगों के परिजन और घायल हुए

#ParisAttack: मृत लोगों को आज...- India TV Hindi
#ParisAttack: मृत लोगों को आज श्रद्धांजलि देगा फ्रांस

पेरिस: पेरिस में 13 नवंबर को हुए आतंकी हमले में मारे गए 130 लोगों को आज राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के नेतृत्व में श्रृद्धांजलि दी जाएगी। हमलों में मारे गए लोगों के परिजन और घायल हुए लोगों में से कुछ व्यक्ति तथा उनके परिजन पेरिस के मध्य में 17वीं शताब्दी में निर्मित परिसर इनवैलिदेज में एकत्र होंगे। इस परिसर में एक सैन्य अस्पताल, एक संग्रहालय और नेपोलियन की कब्र है। इन हमलों की जिम्मेदारी आतंकवादी समूह IS ने ली थी।

राष्ट्रपति के आवास एलिसी में एक अधिकारी ने उदारता, समानता और भाईचारे के फ्रांसीसी गणराज्य के सिद्धांत का संदर्भ देते हुए कहा कि श्रद्धांजलि राष्ट्रीय और गणतांत्रिक होगी।

पेरिस हमलों के बाद ओलांद ISIS के खिलाफ एक व्यापक सैन्य गठबंधन तैयार करने के लिए समर्थन जुटाने के वास्ते चलाए जा रहे अपने कूटनीतिक अभियान से संक्षिप्त विराम लेंगे और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। अपने कूटनीतिक अभियान के चलते वह पेरिस हमलों के बाद कुछ ही दिनों में पेरिस से वॉशिंगटन तक का व्यस्ततम दौरा कर चुके हैं।

समझा जाता है कि करीब एक घंटे के इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ओलांद लगभग 20 मिनट का संबोधन देंगे जिसका टीवी पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। ओलांद ने पीडि़तों को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों से अपने घरों में फ्रांस का ध्वज लगाने को कहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश