1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों की लोकप्रियता में 25 प्रतिशत की गिरावट: सर्वे

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों की लोकप्रियता में 25 प्रतिशत की गिरावट: सर्वे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 18, 2018 10:56 am IST,  Updated : Nov 18, 2018 10:56 am IST

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों की लोकप्रियता 18 महीनों के उनके कार्यकाल के सबसे निचले स्तर पर आ गई है।

Emmanuel Macron's popularity falls to 25 percent: poll | AP File- India TV Hindi
Emmanuel Macron's popularity falls to 25 percent: poll | AP File

पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों की लोकप्रियता 18 महीनों के उनके कार्यकाल के सबसे निचले स्तर पर आ गई है। एक सर्वे के मुताबिक, फ्रांसीसी राष्ट्रपति की लोकप्रियता में 25 प्रतिशत की गिरावट आई है। चुनावों पर नजर रखने वाले एक रिसर्च ग्रुप ने रविवार को यह सर्वे प्रकाशित किया। देशभर में ईंधन की ऊंची कीमतों के खिलाफ ‘येलो वेस्ट’ प्रदर्शन के एक दिन बाद पत्रिका दू दिमांशे में यह रिपोर्ट प्रकाशित हुई। प्रदर्शन के बारे में विश्लेषकों ने कहा कि यह सर्वे 40 वर्षीय राष्ट्रपति को लेकर नाराजगी को दिखाता है।

मैक्रों की लोकप्रियता में यह गिरावट उनकी सरकार के लिए चिंता की बात है। सर्वे के मुताबिक, सिर्फ 4 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे मैक्रों के प्रदर्शन से ‘बहुत संतुष्ट’ हैं जबकि 21 प्रतिशत ने ‘लगभग संतुष्टि’ जताई। इसके मुताबिक, 34 प्रतिशत ने ‘लगभग असंतुष्टि’ जताई जबकि 39 प्रतिशत ने ‘अत्यंत असंतोष’ जाहिर किया। यह सर्वेक्षण 1,957 लोगों पर 9 से 17 नवंबर के बीच किया गया। मैक्रों ने जब चुनाव जीता था तो फ्रांस के नागरिकों ने बेहतर भविष्य की उम्मीद जताई थी, लेकिन सर्वे बताता है कि कहीं न कहीं उनकी उम्मीदें पूरी नहीं हुईं।

आपको बता दें कि फ्रांस में बढते ईंधन कर के विरुद्ध जगह जगह सड़कों पर लोगों के प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 200 से ज्यादा अन्य घायल हो गये। इन प्रदर्शनों को संकट में घिरे राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों के लिए नई चुनौती बताया जा रहा है। वहीं, सर्वे में आए नतीजे राष्ट्रपति के चुनाव के बाद राष्ट्रपति पर राय बदलने के फ्रांसीसी मतदाताओं के लंबे समय से रहे रुझान को दिखाते हैं। ऐसा ही देश के पूर्व राष्ट्रपतियों फ्रांस्वा ओलांद और निकोलस सरकोजी के साथ हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश