1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. भारत को मुसीबत में देख 'दोस्त' फ्रांस ने बढ़ाया मदद का हाथ, राष्ट्रपति मैक्रों ने दिया ये संदेश

भारत को मुसीबत में देख 'दोस्त' फ्रांस ने बढ़ाया मदद का हाथ, राष्ट्रपति मैक्रों ने दिया ये संदेश

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 23, 2021 11:40 am IST,  Updated : Apr 23, 2021 07:28 pm IST

भारत इस समय कारोना महामारी के गंभीर संकट से जूझ रहा है। बीते साल यूरोप जिस लहर का सामना कर रहा था, आज वही हालात भारत में हैं। यहां हर रोज 3 लाख से अधिक कोरोना के संक्रमित सामने आ रहे हैं। इस बीच भारत के दोस्त फ्रांस ने राहत का हाथ आगे बढ़ाया है। 

भारत को मुसीबत में देख...- India TV Hindi
भारत को मुसीबत में देख 'दोस्त' फ्रांस ने बढ़ाया मदद का हाथ, राष्ट्रपति मैक्रों ने दिया ये संदेश

भारत इस समय कारोना महामारी के गंभीर संकट से जूझ रहा है। बीते साल यूरोप जिस लहर का सामना कर रहा था, आज वही हालात भारत में हैं। यहां हर रोज 3 लाख से अधिक कोरोना के संक्रमित सामने आ रहे हैं। इस बीच भारत के दोस्त फ्रांस ने राहत का हाथ आगे बढ़ाया है। फ्रांस ने कहा ​है कि इस गंभीर संकट के बीच वह भारत के साथ है। फ्रांस भार को सभी प्रकार की सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। 

फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रों ने भारत को दिए अपने संदेश में कहा है कि, "मैं भारतीय लोगों को एकजुटता का संदेश देना चाहता हूं। भारत इस समय COVID-19 की गंभीर समस्या का सामना कर रहा है। फ्रांस इस संघर्ष में आपके साथ है। यह बीमारी किसी को भी नहीं बख्शती है। हम अपना समर्थन देने के लिए तैयार हैं।"

भारत में लगातार दूसरे दिन 3 लाख से ज्यादा केस

देश में कोरोना का संक्रमण भयानक हो चुका है। रोजाना कोरोना के जितने पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं उतने पहले कभी भी किसी भई देश में नहीं देखने को मिले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी की गई जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के 332730 नए मामले दर्ज किए गए हैं। लगातार दूसरे दिन देश में 3 लाख से ज्यादा कोरोना केस देखने को मिले हैं। देश में अब कुल कोरोना मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1.62 करोड़ के पार पहुंच चुका है और इसमें 2428616 एक्टिव केस हैं। 

कोरोना के बढ़ते मामले ही सिर्फ चिंता नहीं बढ़ा रहे हैं बल्कि कोरोना की वजह से हो रही मौतें और बड़ा चिंता का कारण है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना की वजह से 2263 लोगों की जान गई है। देश में अबतक यह वायरस कुल 186920 लोगों की मौत का कारण बन चुका है। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में सबसे अधिक महाराष्ट्र में 568 लोगों की कोरोना की वजह से जान गई है। महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में 249, छत्तीसगढ़ में 193, उत्तर प्रदेश में 187, गुजरात में 125 और कर्नाटक में 116 लोगों की जान गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश