1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटेन: खतरे में है नेहरू और इंदिरा की मेजबानी कर चुका 'इंडिया क्लब'!

ब्रिटेन: खतरे में है नेहरू और इंदिरा की मेजबानी कर चुका 'इंडिया क्लब'!

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 21, 2017 06:01 pm IST,  Updated : Sep 21, 2017 06:01 pm IST

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में स्थित उस ऐतिहासिक इमारत पर संकट के बादल छा गए हैं जिसने कभी भारत के पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी की मेजबानी की थी...

Representative Image- India TV Hindi
Representative Image | Google Maps

लंदन: ब्रिटेन की राजधानी लंदन में स्थित उस ऐतिहासिक इमारत पर संकट के बादल छा गए हैं जिसने कभी भारत के पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी की मेजबानी की थी। लंदन में वर्ष 1930 और 1940 के वक्त स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान भारतीय नागरिकों की गतिविधियों का केंद्र रहा इंडिया क्लब आज अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब इस इमारत को गिराए जाने की योजना बनाई जा रही है।

गौरतलब है कि इस मशहूर क्लब की जड़ें इंडिया लीग से जुड़ी हुई हैं जिसने ब्रिटेन में भारतीय स्वतंत्रता के लिए अभियान चलाया था। यह ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग यानि इंडिया हाउस के पास स्थित है। वर्ष 1946 से इसका भारतीय पत्रकारों और बुद्धिजीवियों के लिए रेस्तरां और विशेष सामूहिक स्थल के तौर पर प्रयोग किया जाता रहा है। यहां कई सालों तक भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी मेहमान के तौर पर आते रहे हैं।

अब इस इमारत को बदलकर एक आधुनिक होटल के तौर पर स्थापित किए जाने की योजना बनाए जाने की बात सामने आई है। गोल्डसैंड होटल्स लिमिटेड के निदेशक यादगार मार्कर अब ब्रिटेन की धरोहरों में इसे सूचीबद्ध करने को को लेकर अभियान चला रहे हैं ताकि इस ऐतिहासिक स्थल को समाप्त होने से बचाया जा सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश