1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Shocking : पति के जिद की चलते महिला ने 2,700 पुरुषों के साथ बनाए सेक्‍सुअल संबंध

Shocking : पति के जिद की चलते महिला ने 2,700 पुरुषों के साथ बनाए सेक्‍सुअल संबंध

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 24, 2015 02:29 pm IST,  Updated : Oct 24, 2015 04:03 pm IST

वर्ल्ड डेस्क:  फ्रांस में बेहद ही चौकाने वाली घटना सामने आई है। कुछ पौंड कमाने के लिए एक पति ने अपनी पत्नी को 2,700 लोगों के साथ सेक्सुअल संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। पीडिता

महिला ने 2,700 पुरुषों के...- India TV Hindi
महिला ने 2,700 पुरुषों के साथ बनाए सेक्‍सुअल संबंध

वर्ल्ड डेस्क:  फ्रांस में बेहद ही चौकाने वाली घटना सामने आई है। कुछ पौंड कमाने के लिए एक पति ने अपनी पत्नी को 2,700 लोगों के साथ सेक्सुअल संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। पीडिता की उम्र 46 साल है और उसके पति की उम्र 54 वर्षीय है लीगल कारणों की वजह से कदोनो का नाम नहीं बताया जा रहा है।

वेबसाइट के जरिए ढूंढता था ग्राहक

आदमी ने बताया कि उसने यह काम 2011 से करना शुरू किया था जिससे उसने करोड़ों रुपये कमाए। उसने 4 अलग-अलग वेबसाइटों पर अपनी पत्नी का नाम और फोटों डाली थी। वह ग्राहकों से मैसेज और ईमेल के जरिए डील पक्की करता था। दिन में तीन बार उनके घर में लोग आते थे। जब भी लोग आते तो पति अपने 5 वर्षीय बेटे को लेकर घर के बाहर गाड़ी में इंतजार करता था।

कोर्ट को पीड़िता ने क्‍या बताया
पीडि़त पत्‍नी ने कोर्ट को बताया कि शुरु में मेरे पति ने जब ऐसा करने के लिए मुझे कहा तो मैं आंशिक रूप से सहमत हुई थी क्‍योंकि उसने कहा था कि ऐसा हम कुछ ही दिन करेंगे। पीडि़ता ने कहा कि दरअसल उन दिनों हमारी आर्थिक हालत ठीक नहीं थी जिसके चलते मैं यह सब करने के लिए तैयार हो गई है। वह मुझे तड़क भड़क वाले कपड़े पहनने और शरीर को बेहतर रखने के लिए कहता था।

6 महिने में घटाया 23 किलो वजन
पीडिता ने बताया कि 6 महीने में मैनें अपना वजन 23 किलो घटा लिया था। इन दिनों मैं अपने बेटे की देखभाल भी करने में असमर्थ रहने लगी थी। मैं अपने बेटे के साथ बाहर कहीं नहीं जा सकती थी। इन सब बातों से परेशान होकर जब मैं उसे छोड़ देने की बात करती थी तो वह मुझे मारने की धमकी देता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश