1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. फ्रांस : तूफान के बाद आई बाढ़ में 17 की मौत

फ्रांस : तूफान के बाद आई बाढ़ में 17 की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 05, 2015 02:19 pm IST,  Updated : Oct 05, 2015 04:54 pm IST

पेरिस:फ्रांस के कोटे-द-अजूर में तूफान के बाद आई बाढ़ में 17 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, बाढ़ से प्रभावित कई शहरों में काफी नुकसान हुआ। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मृतकों

फ्रांस: तूफान के बाद आई...- India TV Hindi
फ्रांस: तूफान के बाद आई बाढ़ में 17 की मौत

पेरिस:फ्रांस के कोटे-द-अजूर में तूफान के बाद आई बाढ़ में 17 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, बाढ़ से प्रभावित कई शहरों में काफी नुकसान हुआ। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि चार लोग अब भी लापता हैं। फ्रांस में साल 1990 के बाद यह सबसे खतरनाक तूफान है। राष्ट्रपति फ्रांस्वा होलांद ने रविवार को आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया।

बाढ़ में मरने वाले अधिकांश लोगों की मौत बाढ़ के पानी में बहने के कारण हुई। मौसम विभाग ने बाढ़ के खतरे की चेतावनी जारी की थी, लेकिन किसी को उम्मीद नहीं थी कि यह इस कदर भयानक होगी। बाढ़ के कारण सड़कों पर पानी भर गया है। जगह-जगह वाहन फंसे हैं और पेड़ भी गिरे हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश