1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. पेरिस हमले में नौवें आतंकवादी की संलिप्तता का खुलासा

पेरिस हमले में नौवें आतंकवादी की संलिप्तता का खुलासा

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 18, 2015 11:29 am IST,  Updated : Nov 18, 2015 11:29 am IST

पेरिस: पिछले सप्ताह फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए बर्बर आतंकवादी हमलों में नौवें आतंकवादी की संलिप्तता सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट में जांचकर्ताओं के हवाले से कहा गया है कि जांचकर्ताओं का मानना है

पेरिस हमले में नौवें...- India TV Hindi
पेरिस हमले में नौवें आतंकवादी की संलिप्तता का खुलासा

पेरिस: पिछले सप्ताह फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए बर्बर आतंकवादी हमलों में नौवें आतंकवादी की संलिप्तता सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट में जांचकर्ताओं के हवाले से कहा गया है कि जांचकर्ताओं का मानना है कि इन हमलों में नौ आतंकवादी शामिल थे। एंटी-टेररिज्म सब डायरेक्टरेट (एसडीएटी), क्रिमिनल ब्रिगेड ऑफ पेरिस और द जनरल डायरेक्टरेट फॉर इंटरनल सिक्योरिटी द्वारा की जा रही जांच फिलहाल जारी है। पुलिस से जुड़े एक सूत्र ने कहा, "तीसरा आतंकवादी उस वाहन पर सवार था, जो पेरिस के 10वें एवं 11वें जिले में कैफे की छतों पर खूनखराबा मचाने के लिए इस्तेमाल किया गया था।"

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया, "जांचकर्ताओं को सीसीटीवी टेप देखने के बाद पूरा यकीन हो गया है। वो वाहन रविवार रात बरामद हुआ। वाहन में से तीन कलाशनिकोव (एक तरह की राइफल) मिली हैं।" पेरिस में पिछले शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमले में 129 लोग मारे गए थे और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश